Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manikrao Kokate: बच गई कृषि मंत्री की कुर्सी, नासिक सत्र न्यायालय ने माणिकराव कोकाटे की सजा पर लगाई रोक

Manikrao Kokate: सोमवार को नासिक सत्र न्यायालय ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे बड़ी राहत दी है। सत्र न्यायालय ने जिला अदालत के दो साल की सजा वाले फैसले पर रोक लगा दी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 25, 2025 | 10:25 AM

माणिकराव कोकाटे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नासिक: महायुति सरकार में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे की कुर्सी पर लगा ग्रहण हट गया है। सोमवार को नासिक सत्र न्यायालय ने जिला कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें कोकाटे को 2 साल की जेल व 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। 20 फरवरी को नासिक जिला कोर्ट ने फ्लैट हासिल करने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी करने के मामले में कोकाटे व उनके भाई को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई थी।

इस सजा के बाद विपक्षी दलों के नेताओं ने माणिकराव कोकाटे की विधायकी को रद्द करने की मांग शुरू कर दी थी लेकिन सत्र न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने के अलावा 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मंत्री कोकाटे को जमानत भी दे दी।

मंगलवार को आएगा विधायकी पर फैसला

नासिक कोर्ट के इस फैसले से अजित पवार गुट के मंत्री को बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि उनकी विधायकी के बारे में विधानसभा से मंगलवार को फैसला आएगा। इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस फैसले से तय होगा कि कोकाटे की कृषि मंत्री की कुर्सी बचती है या फिर उन्हें कैबिनेट से बाहर जाना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

शिंदेसेना के साथ काम करेंगे गोकुल गीते, बने सहयोगी सदस्य, आखिर कैसे सफल रहा उदय सामंत का खेल?

मुंबई: मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को मिला महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार, समय रहते टालीं थीं संभावित दुर्घटनाएं

बैंकॉक से लाया जा रहा ₹2.27 करोड़ का हाइड्रोपोनिक वीड, मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, दबोचा तस्कर

‘मैं टिकट मांगने मातोश्री नहीं गया था, मुझे खुद बुलाया गया’, शिंदे गुट में शामिल होते ही बरसे संजय दीना पाटिल

क्या है प्रावधान?

सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के मुताबिक अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई है तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी। नासिक जिला कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने कृषि मंत्री कोकाटे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा दिया था।

महाराष्ट्र के विपक्षी दलों का कहना था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुनील केदार के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के भीतर उनकी संसदी व विधायकी रद्द कर दी गई थी लेकिन कोकाटे को क्यों बचाया जा रहा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा था कि वे कोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद उचित फैसला लेंगे। अब नासिक सत्र न्यायालय के फैसले से पूरे मामले में नया ट्विस्ट आ गया है।

क्या है मामला

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला साल 1995 का है। पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले ने कोकाटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने झूठे दस्तावेज पेश कर कम आय वाले लोगों के लिए आरक्षित फ्लैट को हासिल किया है।

Nashik session court stays the sentence of manikrao kokate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 10:22 AM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Manikrao Kokate
  • Nashik News
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.