नासिक में SC समाज की 1,260 करोड़ की निधि डायवर्ट करने का आरोप, राहुल गांधी से संसद में मुद्दा उठाने की मांग

Rahul Gandhi In Nashik: नासिक में नेताओं ने SC विकास के लिए निर्धारित 1,260.75 करोड़ रुपये की निधि अन्य योजनाओं में डायवर्ट करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी से संसद में मुद्दा उठाने की मांग की।
Nashik Congress Meets Rahul Gandhi
राहुल गांधी नासिक दौरे पर(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

SC Development Fund Diversion: अनुसूचित जाति समाज के विकास के लिए निर्धारित 1260.75 करोड़ रुपए की निधि अन्य योजनाओं की ओर डायवर्ट किए जाने का दावा नासिक जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने किया है।

विभाग का आरोप है कि इससे अनुसूचित जाति समाज के लिए शिक्षा, छात्रावास, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और अन्य विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

इस संबंध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से ओझर विमानतल पर मुलाकात कर अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर काले ने ज्ञापन सौंपा और मामले को संसद में उठाने का आग्रह किया।

ज्ञानेश्वर काले ने राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा

नासिक में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की पृष्ठभूमि में राहुल गांधी नासिक दौरे पर आए थे तब ज्ञानेश्वर काले ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति विकास के लिए निर्धारित निधि के कथित तौर पर अन्य योजनाओं में उपयोग किए जाने का मुद्दा उठाया गया। लाडकी बहना योजना की ओर निधि मोड़े जाने का दावा किया गया है।

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का कहना है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की शिक्षा, छात्रावास सुविधा, छात्रवृत्ति, कौशल विकासए तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निधि उपलब्ध कराई जाती है। कांग्रेस के इस विभाग का दावा है कि इस निधि का एक हिस्सा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहना योजना की ओर मोड़ा गया।

Nashik Congress Meets Rahul Gandhi
आग लगने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? NICU से ICU तक खतरा, संभाजीनगर में अस्पतालों की फायर सेफ्टी पर सवाल

दलित बस्तियों में विकास कार्य प्रभावित

विभाग के अनुसार, निधि के कथित डायवर्जन से दलित बस्तियों में प्रस्तावित विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तथा विद्यार्थियों और युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ मिलने में कठिनाइयां आई हैं। राहुल गांधी से संसद में मुद्दा उठाने का आग्रह ज्ञापन सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिए जाने की जानकारी कांग्रेस के ज्ञानेश्वर काले की ओर से दी गई।

विभाग के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा और विकास का अधिकार सभी को समान रूप से मिलना चाहिए तथा वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

कांग्रेस ने अनुसूचित जाति समाज के लिए निर्धारित निधि के कथित डायवर्जन की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित निधि का निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है। इस अवसर पर नासिक जिला कांग्रेस कमेटी तथा अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com