Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य सूचना आयोग नासिक खंडपीठ में 13529 मामले लंबित, निपटारे की रफ्तार धीमी

Nashik News: नासिक राज्य सूचना आयोग में 13,529 मामले लंबित। RTI अपीलों के निपटारे की रफ्तार धीमी, 48 अधिकारियों पर 4 लाख का जुर्माना। नागरिक पारदर्शिता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 24, 2025 | 05:31 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News In Hindi: राज्य सूचना आयोग के नासिक खंडपीठ में मामलों का अंबार लगातार बढ़ता जा रहा है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, खंडपीठ के पास फिलहाल 13,529 मामले लंबित हैं। सूचना के अधिकार (RTI) के तहत नागरिकों द्वारा दाखिल अपीलों के निपटारे में देरी से पारदर्शिता की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

नासिक खंडपीठ की स्थापना 15 अक्टूबर 2010 को की गई थी। इसके अधिकार क्षेत्र में नासिक, अहमदनगर, जलगांव, धुले और नंदुरबार ये पांच जिले शामिल हैं। यहां से आने वाली द्वितीय अपीलों की सुनवाई की जाती है। वर्तमान में भूपेंद्र गुरव राज्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

इस साल 3,486 मामलों का निपटारा

जनवरी से सितंबर 2025 के बीच आयोग ने 3,486 मामलों का निपटारा किया, जबकि पिछले वर्ष 48 अधिकारियों पर ₹4 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके बावजूद लंबित मामलों की संख्या कम नहीं हो पा रही है।

खंडपीठ में लंबित मामलों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। वर्ष 2018 के अंत में जहां 6,557 अपीलें लंबित थीं, वहीं 2019 में 3,776 नए मामले जुड़ गए और यह संख्या 10,233 तक पहुंच गई। उसी वर्ष 4,432 मामलों का निपटारा किया गया था, लेकिन नई अपीलों की बढ़ती दर के कारण लंबित मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आई।

क्या है नियम?

सूचना आयोग के अनुसार, RTI कानून के तहत किसी भी सरकारी कार्यालय को आवेदन मिलने के 30 दिनों के भीतर सूचना देना अनिवार्य है। यदि ऐसा नहीं होता, तो आवेदक को 45 दिनों में प्रथम अपील करने का अधिकार है। प्रथम अपील के बाद भी समाधान न मिलने पर द्वितीय अपील आयोग के पास पहुंचती है।

यह भी पढ़ें:- कौन होगा गोपीनाथ मुंडे का उत्तराधिकारी? धनंजय और पंकजा में छिड़ी जंग! करुणा के बयान से आया भूचाल

जानकारी के अनुसार, नासिक खंडपीठ द्वारा दंडित अधिकारियों में राजस्व विभाग, जिला परिषद, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इनमें नायब तहसीलदार, ग्रामसेवक, तलाठी, गटविकास अधिकारी और शाखा अभियंता जैसे अधिकारी शामिल हैं।

सूचना आयोग का कहना है कि बढ़ते मामलों के कारण प्रत्येक अपील पर सुनवाई में समय लग रहा है। अधिकारियों की लापरवाही और सूचना में देरी पर भविष्य में और कड़े कदम उठाने की संभावना जताई जा रही है।

नागरिकों की मांग है कि आयोग में अतिरिक्त आयुक्तों की नियुक्ति और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Nashik rti commission 13529 pending cases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2025 | 05:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्जी प्रमाणपत्रों ने खोली भ्रष्टाचार की परतें, सरकारी कर्मचारी भी आरोपी! BJP नेता ने कर दी ये मांग

2

भंडारा में मुर्गा चिट्ठी की आड़ में चल रहा लाखों का जुआ, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस हो गया हमला!

3

भंडारा में रेत माफिया पर गिरी गाज: 100 करोड़ की रेत जब्त, पिछले 14 महीनों में तोबड़तोड़ कार्रवाइयां

4

केंद्र ने महाराष्ट्र और UP में जैव विविधता संरक्षण के लिए दिए 1.36 करोड़, इन जिलों को होगा फायदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.