Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में RTE प्रवेश शुरू, निःशुल्क शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की दौड़, 5602 सीटों पर आवेदन, जानें अंतिम तारीख

Nashik RTE Admission: निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम आरटीई 2026-27 के तहत नासिक जिले में 393 स्कूलों में 5602 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 मार्च तक आवेदन।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 23, 2026 | 12:53 PM

Nashik RTE Admission ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Free Education Act Online School Application: नासिक शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पिछले 5 दिनों के भीतर महाराष्ट्र से कुल 59 हजार 728 और अकेले नासिक जिले से 3000 से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए हैं। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू हुई है, जिसके तहत जिले के छात्र अपनी नजदीकी स्कूलों के लिए 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष नासिक जिले के 393 स्कूलों ने आरटीई के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें कुल 5602 सीटें उपलब्ध हैं।

तकनीकी दिक्कतें और विभाग की सलाह

प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन तकनीकी कारणों से सर्वर ठप हो गया था, लेकिन दूसरे दिन से प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। शिक्षा विभाग ने अनुमान जताया है कि अंतिम तिथि नजदीक आने पर आवेदकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को धैर्यपूर्वक बार-बार प्रयास करने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई कोस्टल रोड बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’: 70 हेक्टेयर में फैलेगा हरियाली का समंदर, हेलिपैड और बर्ड ट्रेल की तैयारी

बैंक की तिजोरी से ‘गायब’ हुआ ग्राहकों का सोना! धामणगांव की निर्मल उज्जवल सोसाइटी में ₹13 लाख की चोरी, मचा बवाल

विजय अग्रवाल बनेंगे अकोला मनपा के नए ‘चेयरमैन’? स्थायी समिति सभापति पद के लिए भाजपा ने कसी कमर

Mumbai: हफ्ते भर में पटरी पर दौड़ेगी दरवाजे वाली Non AC Local Train! बढ़ते एक्सीडेंट पर अब लगेगा ब्रेक

नासिक आरटीईः एक नजर में

कुल स्कूलः 393,

कुल उपलब्ध सीटें: 5602,

अब तक आवेदनः 3000+,

अंतिम तिथिः 10 मार्च 2026,

एक किलोमीटर की शर्त ने बढ़ाई चिंता

प्रवेश प्रक्रिया में प्राथमिकता के नए नियमों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। नियमों के अनुसार, पहले एक किलीमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों को प्राथमिकता दी जाती है।

यह भी पढ़ें:-होली पर रेलवे का तोहफा: एलटीटी से 30 स्पेशल ट्रेनें, नासिक रोड से यूपी-बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत

पहले तीन किलोमीटर की दूरी वाले छात्रों को भी रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका मिलता था, लेकिन नए शासनादेश के कारण इस राहत के हटने की चर्चा है। इससे एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर रहने वाले छात्रों के प्रवेश के अवसर कम होने का डर पालकों को सता रहा है।

Nashik rte admission 2026 27 393 schools 5602 seats apply till march 10

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 12:53 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.