Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत का नया दावा: चंद्रशेखर बावनकुले बन सकते हैं अगले सीएम; गिरीश महाजन और एकनाथ शिंदे रेस से बाहर

Maharashtra Politics: संजय राउत का दावा देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली जाने पर चंद्रशेखर बावनकुले होंगे महाराष्ट्र के अगले सीएम। एकनाथ शिंदे और गिरीश महाजन को पद न मिलने की कही बात।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 12, 2026 | 11:23 AM

संजय राउत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Politics Sanjay Raut CM Claim: अपने बडबोलेपन के लिए मशहूर उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता संजय राऊत ने एक नया शिगूफा छोड़ते हुए कहा है कि यदि वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्र की राजनीति में जाते हैं, तो कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बावनकुले विदर्भ के एक ऐसा नेता है, जिनके सभी पार्टियों के नेताओं से अच्छे सम्बन्ध हैं और वे सभी को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए, उन्हें राज्य की कमान सौंपी जा सकती है, राउत ने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन का रिकॉर्ड खराब है और उन्हें सीएम का पद नहीं मिलेगा।

शिंदे नहीं बनेंगे सीएम

राऊत ने यह भी दावा किया है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को दोबारा महाराष्ट्र का सीएम नहीं बनाया जाएगा।  उनके मुताबिक़ शिंदे का दौर खत्म हो गया है और कोई भाजपा का नेता ही अगला सीएम होगा।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला GMC और सुपर स्पेशालिटी अस्पताल पहुंचे विधायक रणधीर सावरकर, औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं

नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज

सीएम फडणवीस ने कसा तंज, बोले, परसों ही दिल्ली से लौटा हूं

महाराष्ट्र में सीएम बदलने के दावों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं परसों ही दिल्ली से लौटा हूं।

सीएम पद के लिए शिंदे सबसे योग्य : कडू

हाल ही में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होने वाले विधायक बच्चू कडू ने कहा है कि अगर सीएम फडणवीस दिल्ली जाते हैं तो मुख्यमंत्री पद के लिए हमारे नेता एकनाथ शिंदे के अलावा कोई योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हर आदमी चाहता है कि महाराष्ट्र का कोई लीडर देश को लीड करे। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली जाना चाहिए। इसके बाद राज्य की बागडोर एकनाथ शिंदे को सौंपी जाए।

यह भी पढ़ेः- महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज

दरेकर भड़के, कडू को सुनाई खरी-खोटी

कडू के बयान पर भड़कते हुए बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिंदे सेना के विधायक को इस तरह के बचकाने बयान से बचना चाहिए, उन्होंने कहा कि सीएम देवेन्द्र फडणवीस के अलावा डीसीएम एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार की अगुवाई में महाराष्ट्र का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में फडणवीस के दिल्ली जाने का सवाल कहां आता है। दरेकर ने कहा कि कडू को बिना वजह विवाद खड़ा नहीं करना चाहिए।

Sanjay raut claims chandrashekhar bawankule next maharashtra cm speculations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 11:23 AM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.