ई-गवर्नेंस सुधार में नासिक पुलिस आयुक्तालय राज्य में नंबर-1, मुख्यमंत्री ने आयुक्त संदीप कर्णिक किया सम्मानित
Nashik Police Commissionerate: 150 दिवसीय ई-गवर्नेंस योजना में नासिक पुलिस आयुक्तालय ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक को मुंबई में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra e-Governance Reform ( Source: Social Media )
Maharashtra e-Governance Reform : नासिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सरकारी कार्यालयों में ई-प्रशासन (e-Governance) सुधार के लिए निर्देशित ‘ 150 दिवसीय कार्ययोजना’ के तहत नासिक पुलिस आयुक्तालय ने राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
‘नासिक जिला-कानून का गढ़’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक को मुंबई में मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) द्वारा किए गए मूल्यांकन में नासिक पुलिस ने 200 में से 156 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस चयन के लिए 7 प्रमुख मानकों को आधार बनाया गया था, जिनमें कार्यालयीन वेबसाइट, ‘आपले सरकार’ प्रणाली, ई-ऑफिस, डैशबोर्ड, व्हाट्सएप चैटबॉट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व ब्लॉकचेन का उपयोग और जीआईएस (GIS) मैपिंग शामिल
हैं। इन डिजिटल पहलों के माध्यम से पुलिस कामकाज में पारदर्शिता और गतिशीलता आई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
कुंभ मेले को लेकर भी प्रशासन सतर्क
वर्तमान उपलब्धियों के साथ-साथ नासिक पुलिस आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के सुरक्षा नियोजन में भी जुट गई है।
इस विशाल आयोजन के लिए 35 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की योजना है। सुरक्षा के दृष्टिगत गोदावरी घाट और शहर को कोर एरिया, प्राथमिक और द्वितीयक जैसे तीन स्तरों में विभाजित किया गया है।
शाही स्नान (पर्वणी) से 36 घंटे सक्रिय कर दिया जाएगा, जिसकी पहले ही विशेष सुरक्षा घेरा रूपरेखा आयुक्त कर्णिक की देखरेख में तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में प्याज के दाम धड़ाम, किसान बोले-लागत भी नहीं निकल रही; सरकार से हस्तक्षेप की मांग
शिकायतों का हुआ तत्काल निपटारा
पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक के मार्गदर्शन में नासिक पुलिस ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘पुलिस आयुक्त आपके द्वार’, ‘ई-मीट विद सीपी’ और ‘वॉक इन टूर’ जैसे अभिनव प्रयोग किए, इसके अलावा, स्ट्रीट क्राइम पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए विशेष काट्सएप नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल निवारण किया जाता है। इन प्रयासों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का वातावरण निर्मित हुआ है।
