- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Sukhna River Rejuvenation Project Inspection
सुखना नदी पुनर्जीवन परियोजना का आयुक्त ने किया निरीक्षण, सीवेज रोकने व व्यापक सुधार के निर्देश
Sambhajinagar River Rejuvenation: मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत ने सुखना नदी पुनर्जीवन कार्य का निरीक्षण किया। आधा किमी क्षेत्र में गहरीकरण व रॉक पिचिंग पूर्ण, सीवेज रोकने के निर्देश दिए।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के आयुक्त जी. श्रीकांत ने बुधवार को सुखना नदी पुनर्जीवन परियोजना के कार्यस्थल का दौरा कर चल रहे कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।
गत वर्ष आयुक्त की संकल्पना से प्रारंभ की गई इस परियोजना के अंतर्गत चिकलठाणा श्मशान भूमि से लेकर हवाई अड्डे के पीछे स्थित पुल तक लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र में गहरीकरण, चौड़ीकरण तथा रॉक पिचिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस प्रगति पर आयुक्त जी. श्रीकांत ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर अभियंता को तकनीकी निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खाम नदी में खुले नालों को बंद कर वहां स्वच्छ जल प्रवाहित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
NEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उसी तर्ज पर सुखना नदी में भी व्यापक सुधार किए जाएं, वर्तमान में कई स्थानों का सीवेज सीधे नदी पात्र में छोड़ा जा रहा है, क्योंकि पूर्व में समुचित जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी।
मनपा विकसित कर रही है नई ड्रेनेज प्रणाली
अब मनपा द्वारा नई ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जा रही है। ऐसे में नदी पात्र में गिरने वाले सभी खुले सीवेज प्रवाह को तत्काल प्रभाव से बंद कर मुख्य ड्रेनेज पाइपलाइन से जोड़ा जाए।
आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कदम से नदी प्रदूषण पर पूर्ण रूप से नियंत्रण संभव होगा और नदी के जल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध रूप से सभी बिंदुओं को मुख्य जल निकासी तंत्र से जओड़ने के निर्देश दिए, परियोजना के अगले चरण में चिकलठाणा मार्केट से मिनी घाटी जिला अस्पताल तक के हिस्से का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-पैठण-संभाजीनगर जल योजना का जैकवेल निरीक्षण, हाईकोर्ट निर्देश पर विभागीय टीम करेगी साइट विजिट
प्रशासन का लक्ष्य है कि सुखना नदी को स्वच्छ, प्रवाहमान और पर्यावरण अनुकूल स्वरूप में विकसित किया जाए। जिससे शहर के पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिले।
निरीक्षण के समय आयुक्त जी. श्रीकांत के साथ शहर अभियंता संजय कोंबडे, मुख्य उद्यान अधिकारी विजय पाटील उद्यान विभाग की अभियंता स्वप्निल माने तथा सुखना नदी पुनर्विकास परियोजना के विशेष कार्य अधिकारी जयवंत रघुनाथराव कुलकर्णी उपस्थित थे।
Chhatrapati sambhajinagar sukhna river rejuvenation project inspection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा
May 21, 2026 | 11:57 AMटूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
May 21, 2026 | 11:55 AMराज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
May 21, 2026 | 11:54 AMथिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:53 AMIran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
May 21, 2026 | 11:51 AMNEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 11:46 AMMohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
May 21, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











