-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Panchavati Hirawadi Anar Vyapari Loot Accused Arrest
हीरावाड़ी लूट कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 5 लाख की लूट का खुलासा
- Written By: अंकिता पटेल
Panchavati Crime: नासिक के पंचवटी हीरावाड़ी में अनार व्यापारी से 5 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पीछा कर मुख्य सूत्रधार पवन नेमनार को नांदगांव से गिरफ्तार किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Hirawadi Pomegranate Trader Robbery News: नासिक पंचवटी के हीरावाड़ी इलाके में पिछले दिनों एक अनार व्यापारी को बंदूक की नोक पर लूटने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंबड क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिनों तक फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद मुख्य सूत्रधार पवन नाना नेमनार (26, निवासी पिंपलगांव बसवंत) को नांदगांव में जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।
पवन ने ही लुटेरों को व्यापारी के पास बड़ी नकदी होने की ‘टिप’ दी थी और वारदात के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। बता दें कि हीरावाड़ी क्षेत्र में एक अनार व्यापारी को जबरन रिक्शे में बिठाकर अपराधियों ने डराया धमकाया था और रिवाल्वर की नोक पर उनसे 5 लाख रुपये छीन लिए जांच में पता चला कि पवन नेमनार, जो खुद पिंपलगांव बसवंत का रहने वाला है, उसने व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखी थी।
उसने सटीक जानकारी किशोर नामक संदिग्ध को दी थी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन ने पुलिस के साथ ‘चूहे-बिल्ली’ का खेल खेला।
सम्बंधित ख़बरें
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
उल्हासनगर से चालीसगांव तक पीछा कर लुटेरे को पकड़ा
अंबड क्राइम ब्रांच की टीम जब तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसका पीछा कर रही थी, तब उसने पहले उल्हासनगर और फिर चालीसगांव भागकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।
हालांकि, पुलिस की विशेष टीम लगातार उसके पीछे लगी रही। येओला और नांदगांव पुलिस के साथ समन्वय बिठाकर आखिरकार उसे नांदगांव में धर दबोचा गया। इस सफल ऑपरेशन को अंबड क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक मोतीलाल पाटिल, दिलीप पाशा, कांस्टेबल प्रकाश बोडके, परमेश्वर दराडे, योगेश चव्हाण और भूषण सोनवणे की टीम ने अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:-Nashik: सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर जव्हार बाईपास को हरी झंडी, जमीन अधिग्रहण शुरू
पवन को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही और पूछताछ के लिए पंचवटी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटी गई शेष राशि की बरामदगी की कोशिश कर रही है।
Nashik panchavati hirawadi anar vyapari loot accused arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














