नासिक-दिंडोरी सांसद भास्करराव भगरे ने रेल मंत्री से प्याज परिवहन हेतु तुरंत रेलवे रैक उपलब्ध कराने की मांग की
Nashik Onion News: नासिक में प्याज की भारी आवक के बीच रेलवे रैक की कमी से माल खराब हो रहा है। सांसद भास्करराव भगरे ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर त्वरित परिवहन और पर्याप्त रैक की मांग की है।
- Written By: रूपम सिंह
नाशिक के प्याज किसान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Onion Transport Issues News: नासिक दिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद भास्करराव भगरे ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर नाशिक जिले से प्याज के परिवहन के लिए तत्काल और पर्याप्त मात्रा में – रेलवे रैक उपलब्ध कराने की मांग की है। एशिया की प्रमुख प्याज मंडी होने के कारण नाशिक से – देश के विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर प्याज की – आपूर्ति रेलवे के माध्यम से की जाती है।
बाजार में बढ़ी आवक, परिवहन पड़ा धीमा
वर्तमान में नासिक की कृषि उपज मंडी समितियों में लाल प्याज की भारी आवक हो रही है। व्यापारियों और किसानों का कहना है कि प्याज एक नष्ट होने वाली वस्तु है। रैक समय पर उपलब्ध न होने या मालगाड़ियों के दो-तीन दिनों तक एक ही स्थान पर खड़े रहने के कारण प्याज के वजन में गिरावट आ रही है और माल खराब हो रहा है। इससे किसान और व्यापारी वर्ग को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
यह भी पढ़ें:- जलगांव में ‘स्मार्ट’ सोलर स्कीम: 1KW रूफटॉप अब 45,450 में, 5 लाख गरीब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
सम्बंधित ख़बरें
Nashik TCS Case: यौन उत्पीड़न मामले में निदा खान को राहत नहीं, प्रेग्नेंसी की दलील भी फेल; अगली सुनवाई 27 को
नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें वकील ने क्या कहा
TCS नासिक का शर्मनाक सच, बुर्का न पहनने पर दी रेप की दलील, 5 सहकर्मियों पर FIR
नासिक TCS कांड में रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा: बीमार पिता के इलाज की खातिर ‘धर्मांतरण’ की आग में कूदी पीड़ित
त्वरित समाधान की मांग
सांसद भगरे ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि बढ़ती आवक को देखते हुए प्याज का तुरंत निपटान करना आवश्यक है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित रेलवे प्रशासन को रैक समय पर उपलब्ध कराने और प्याज परिवहन को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि किसान और व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार इस दिशा में तत्काल सकारात्मक कदम उठाएगी।
