नासिक के निफाड में दर्दनाक हादसा, भांजे की कार की टक्कर से मामा-मामी की मौत
Nashik Accident: नासिक के निफाड में दर्दनाक हादसा में भांजे की कार की टक्कर से मामा-मामी की मौत। हादसे से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Niphad Accident Mama-Mami Death: नासिक जिले के निफाड तहसील में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह हादसा विचलित करने वाला था। घटना का कारण बना कार चालक मृतकों का ही भांजा निकला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
घटना शनिवार (1 दिसंबर) की शाम करीब 5:30 बजे खेडलेझुंगे गांव के पास नदी के पुल पर हुई। खंबाले (सिन्नर) निवासी किसन एकनाथ दराडे (38) अपनी पत्नी बेबी दराडे के साथ मोटरसाइकिल (MH 15 BY 5725) से खंबाले की ओर जा रहे थे।
बाइक को कार ने पीछे से मारी टक्कर
इसी दौरान पीछे से आ रही एक ईको कार (MH 15 JS 1954) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसन दराडे की मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
भंडारा में नई नाली में धंसी एसटी बस, चालक की सूझबूझ से 35 यात्रियों की बची जान
72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
नासिक में सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, न्यूनतम वेतन और आयुष्मान कार्ड सुनिश्चित करने के निर्देश
गंभीर रूप से घायल बेबी दराडे को स्थानीय समाजसेवकों की मदद से निफाड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में शामिल ईको कार भाऊसाहेब सखाहरी साबले (33) चला रहा था, जो मृतक किसन दराडे का भांजा है। यह बात सामने आते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।
यह भी पढ़ें:- पुणे में भीषण सड़क हादसा: मेट्रो स्टेशन के खंभे से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक घायल
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही निफाड उपविभागीय पुलिस अधिकारी केके पाटिल, सायखेड़ा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षण विकास ढोकरे और लासलगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्ष भास्करराव शिंदे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर ईको कार चालक भाऊसाहेब साबले को हिरासत में ले लिया है। पाटिल के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।
इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने दराडे दंपति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता पर जोर दिया है।
