-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Neha Pawar Suicide Tantrik Arrest Anti Superstition Law
अंधविश्वास के जाल में फंसी नेहा पवार ने की आत्महत्या, पंचवटी पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
Anti-Superstition Law Maharashtra: नाशिक में नेहा पवार आत्महत्या मामले में पंचवटी पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार किया। जादूटोना विरोधी कानून के तहत कार्रवाई, अंधविश्वास प्रमुख कारण बताया गया।

अंधविश्वास के जाल में फंसी नेहा पवार ने की आत्महत्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik suicide case: पंचवटी निवासी नेहा पवार ने 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की थी। जांच के दौरान सामने आया कि आत्महत्या के कई कारणों में से अंधविश्वास और जादूटोना भी प्रमुख कारण था। इसी आधार पर पुलिस ने हिरावाड़ी से एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के राज्य कार्यवाह कृष्णा चांदगुडे ने दी। अंनिस और विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोऱ्हे ने पुलिस को इस मामले में अंधविश्वास की दिशा में भी जांच करने का सुझाव दिया था। तदनुसार, पुलिस ने आरोपी संतोष पवार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान जादूटोना संबंधी सामग्री बरामद हुई। नाग के आकार की कील, जिस पर काले बिब्बा के बीज लगाए गए थे
गंडे-तावीज़ अन्य अघोरी सामग्री
आरोपियों का कहना है कि मृतका ने मायके से लाई भस्म (राख) के कारण घर में बाधाएं हो रही थीं। इसी प्रभाव को रोकने तथा उसे डराने के लिए यह जादूटोना किया गया। इसी आधार पर पुलिस निरीक्षक सुनील पवार ने नाशिक के हिरावाड़ी क्षेत्र से सुनील बबन मुंजे (42) नामक तांत्रिक को गिरफ्तार किया। वह अपने निवास पर मंदिर और ‘दरबार’ बनाकर कथित दैवीय/अघोरी तरीके से इलाज करता था।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
कानपुर में 60 लाख की चोरी का खुलासा, नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम; दो गिरफ्तार
Nashik: ओलावृष्टि और लू से घटा प्याज उत्पादन, लासलगांव मंडी में भाव बढ़े; निर्यात प्रतिबंध न लगाने की मांग
ये भी पढ़े: शेयर मार्केट ठगी का आरोपी कोल्हापुर से गिरफ्तार, अमरावती साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस हिरासत
पुलिस ने आरोपी को जादूटोना विरोधी कानून की धाराओं के तहत सह-आरोपी बनाया है। अदालत ने पूछताछ के लिए उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है। अंनिस के राज्य कार्यवाह कृष्णा चांदगुडे ने कहा कि “पुलिस को यह भी जांच करनी चाहिए कि इस ढोंगी बाबा ने और कितने लोगों को ठगा है। नागरिक अंधविश्वास के ऐसे जाल में न फंसें। यदि किसी के साथ धोखाधड़ी हुई है, तो वे अंनिस या पुलिस से संपर्क करें।”
Nashik neha pawar suicide tantrik arrest anti superstition law
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखं VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PMबुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
Jun 24, 2026 | 10:31 PMमलबे से आ रही मजूदरों की चीख… कोलकाता तारातला हादसे की वो भयावह तस्वीरें, जिसे देख पसीज जाएगा आपका दिल
Jun 24, 2026 | 10:29 PMमहाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
Jun 24, 2026 | 10:28 PMDelhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PMविलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
Jun 24, 2026 | 10:24 PMमेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














