Nashik: नगर परिषद चुनाव में टिकट के लिए दावेदारों की लाइन, पार्टियों की मुश्किलें बढ़ीं
Maharashtra Nikaay Chunaav: नासिक की 11 नगर परिषदों के चुनाव में गठबंधन और टिकट बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने से दलों में आंतरिक खींचतान तेज है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक महानगरपालिका चुनाव (pic credit; social media)
Maharashtra Local Body Election: नासिक जिले की 11 नगर परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें से किसी भी नगर परिषद में न तो महायुति और न ही महाविकास आघाड़ी ने अब तक यह आधिकारिक रूप से घोषित किया है कि वे संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे।
फिलहाल नेता बैठकों और चर्चाओं में व्यस्त हैं, जबकि इच्छुक उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट पर हैं। 10 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी अंतिम तारीख 17 नवंबर तय की गई है। तब तक दोनों गठबंधनों को अपना निर्णय लेना होगा।
राजनीतिक दलों का सरदर्द बढ़ा
अंतिम समय तक दोनों में रस्साकशी जारी रहने की संभावना है, उसके बाद ही तस्वीर साफ होगी। दूसरी ओर मनसे, रिपाई, बसपा, वंचित आघाड़ी सहित अन्य दलों ने भी अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
करीब ढाई से तीन साल बाद यह चुनाव हो रहे हैं, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इससे प्रमुख राजनीतिक दलों की सिरदर्दी बढ़ गई है, जबकि कुछ दल अभी भी उम्मीदवारों की तलाश में हैं।
ये भी पढ़ें :- Nashik में निजी साहूकार कैलास मैंद गिरफ्तार, पत्नी सारिका और साथियों ने किया हंगामा
कई स्थानों पर एक ही पद के लिए दो से तीन दावेदार होने से यह तय करना मुश्किल हो गया है कि टिकट किसे दिया जाए। इस बार नामांकन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवारों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। पुलिस वेरिफिकेशनऔर निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों आ रही हैं।
