Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NMC के चिकित्सा अधीक्षक नागरगोजे के नाम से मांगे पैसे, साइबर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Sep 17, 2022 | 08:27 PM
Follow Us
Follow Us:

नाशिक: नाशिक महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अधिकारियों से पैसे मांगने की घटना कुछ दिनों पूर्व सामने आई थी। अब नाशिक महानगरपालिका (NMC) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बापूसाहब नागरगोजे (Medical Superintendent Dr. Bapusahab Nagargoje) के नाम से इन्स्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट खोलकर पैसे मांगने की घटना सामने आई है। डॉ. नागरगोजे ने इसको लेकर साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. नागरगोजे ने इंस्टाग्राम का अकाउंट (Instagram Account) बंद करते हुए किसी के भी पैसों की मांग करने पर प्रतिसाद न देने की बात कही। कमिश्नर डॉ. पुलकुंडवार के नाम से वॉट्सएप के माध्यम से पैसे मांगे थे। इसके बाद विगत माह में नाशिक के डिविजनल कमिश्नर राधाकृष्ण गमे के नाम से वॉट्सएप पर पैसे मांगने की घटना सामने आई थी। 

अब नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नागरगोजे को लेकर यह घटना हुई है। डॉ. नागरगोजे का इन्स्टाग्राम अकाउंट होने का फायदा उठाकर हैकर ने उनके नाम से फर्जी अकाउंट तैयार किया। उनका डीपी रखकर उनके नाम से नागरिकों से पैसे मांगे। 

उनके फ्रेंडलिस्ट के व्यक्ति के ध्यान में यह घटना आने पर डॉ. नागरगोजे ने अपना अकाउंट बंद कर दिया। इस दौरान शिवेंद्र कुमार नामक संबंधित हैकर ने बैंक खाते की जानकारी भी डॉ. नागरगोजे के मित्रों को दी थी। इस संदर्भ में डॉ. नागरगोजे ने साइबर पुलिस थाने के प्रमुख सूरज बिजली के पास शिकायत दर्ज कराई है।

सम्बंधित ख़बरें

FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार

मानसून से पहले अमरावती में अलर्ट, आयुक्त वर्षा लड्डा ने आपदा प्रबंधन पर दिए निर्देश

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस के बागी पार्षदों को झटका, हाई कोर्ट ने विभागीय आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक

नागपुर मनपा में 4 साल बाद आ रहा बजट, आचार संहिता के फेर में डेढ़ महीना देरी से 27 जून को होगा पेश

Nashik municipal corporation medical superintendent nagargoje demanded money filed a complaint with the cyber police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2022 | 08:27 PM

Topics:  

  • medical superintendent
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.