39 में से 14 टेंडर एक ही कंपनी को क्यों? नासिक मनपा महासभा में आज उठेगा टेंडर घोटाले का मुद्दा

Nashik MC General Body Clash: नासिक मनपा की महासभा में सिंहस्थ कार्यों की जांच, 39 में 14 टेंडर एक ही ठेकेदार को भरने, वेस्ट टू वंडर पार्क और 31 हजार सानुग्रह अनुदान पर चर्चा होगी।
Nashik NMC General Body Tender Controversy
नासिक मनपा महासभा टेंडर घमासानसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nashik NMC General Body Tender Controversy: नासिक मनपा की 6 अक्टूबर की महासभा में सिंहस्थ कुंभ के कार्यों, एक ही ठेकेदार द्वारा 39 में से 14 निविदाएं भरने, वेस्ट टू वंडर पार्क का ठेका रद्द करने और कर्मचारियों को 31 हजार रुपए सानुग्रह अनुदान देने सहित 19 विषयों पर चर्चा होगी।

19 विषयों पर होगी महासभा

नासिक महानगरपालिका की अक्टूबर माह की महासभा मंगलवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे राजीव गांधी भवन स्थित महासभा सभागृह में होगी। कार्यसूची में कुल 19 विषय शामिल हैं। सिंहस्थ कुंभ मेले के कार्यों की जांच और पाथर्डी शिवर क्षेत्र स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क का ठेका रद्द करने के प्रस्ताव के चलते बैठक में हंगामे के आसार हैं।

सिंहस्थ के नाम पर किए जा रहे कार्यों को लेकर स्वस्तिक इन्फ्रा कंपनी के माध्यम से हो रहे कामों की जांच की मांग की गई है। कार्यों की गुणवत्ता, खर्च और कार्यप्रणाली को लेकर पार्षद प्रशासन से सवाल कर सकते हैं।

39 में 14 टेंडर एक ही ठेकेदार के

महासभा में सबसे ज्यादा चर्चा सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की निविदा प्रक्रिया को लेकर होने की संभावना है। सीवरेज लाइन और अन्य संबंधित कार्यों के लिए जारी 39 निविदाओं में से 14 टेंडर एक ही ठेकेदार, जैन कन्स्ट्रक्शन ने भरे हैं।

इनमें कुछ कार्यों के लिए अनुमानित दर से करीब 37 से 38 प्रतिशत कम दर पर बोली लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। एक ही ठेकेदार द्वारा इतनी बड़ी संख्या में निविदाओं में भाग लेने और कम दर पर काम करने की पेशकश को लेकर निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि संबंधित ठेकेदार को अभी सभी कार्यों के कार्यादेश जारी नहीं हुए हैं। मनपा प्रशासन ने कम दर पर निविदा भरने को लेकर ठेकेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा है। अब पार्षद महासभा में इस पूरे मामले पर प्रशासन से जवाब मांगने की तैयारी में हैं।

वेस्ट टू वंडर पार्क भी विवाद में

नवीन नासिक के पाथर्डी शिवर क्षेत्र में पांडवलेणी की तलहटी में शुरू किए गए वेस्ट टू वंडर पार्क का काम भी कार्यसूची में चर्चा का विषय है। इस काम की जांच कर संबंधित ठेका रद्द करने का प्रस्ताव रखा गया है। निविदा प्रक्रिया, काम की गुणवत्ता और ठेकेदार की कार्यप्रणाली को लेकर प्रशासन से सवाल किए जा सकते हैं।

Nashik NMC General Body Tender Controversy
आपके खाते से हो रही है टेरर फंडिंग! जानिए कैसे छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व बैंककर्मी से की 13 लाख की ठगी

कर्मचारियों को 31 हजार अनुदान का प्रस्ताव

महासभा में नासिक मनपा के स्थायी, अस्थायी, मानधन और ठेका कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर 31 हजार रुपए सानुग्रह अनुदान देने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इसके अलावा PPP के माध्यम से रामायण थीम पार्क, डिजिटल अनुभव केंद्र और यशवंत मंडई के पुनर्विकास पर चर्चा होगी। पंचवटी, नासिक रोड और नवीन नासिक में सड़क कांक्रीटीकरण, नाली निर्माण, स्कूल मरम्मत और सड़क सुधार के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com