नासिक गैस किल्लत की अफवाह पर विराम, प्रशासन ने नागरिकों से पैनिक न होने की अपील; 2-3 दिन में मिलेगा सिलेंडर
Nashik LPG Supply Update: नासिक में घरेलू गैस की किल्लत की अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग के 2-3 दिनों में सिलेंडर मिल जाएगा। घबराने व एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik District Administration Advisory ( सोर्स:सोशल मीडिया )
Nashik District Administration Advisory: नासिक घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपजे भ्रम के बीच नासिक जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रशासन के अनुसार, बुकिंग के बाद अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिया जाएगा।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे पैनिक न हों और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाकर व्यवस्था को बाधित न करें। संभावित स्थिति पर नजर रखने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
यदि गैस वितरण में कोई समस्या आती है, तो नागरिक हेल्पलाइन नंबर (0253) 2317151 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना में शामिल होते ही बच्चू कडू ने भरी हुंकार, किसानों के मुद्दे पर क्या अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल पाएंगे
जलगांव के बाद रायगड़ में ST बस के ब्रेक हुए फेल, खाई में गिरने से बची, ट्रक को मारी टक्कर; 13 यात्री घायल
महाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
पुणे में दहला देने वाली वारदात, ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
न एजेंसी जाएं, न लाइन लगाएं!
जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इसे तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि वितरण में कोई तकनीकी बाधा न आए।
डिलीवरी समयः बुकिंग के 2 से 3 दिन के भीतर, प्रशासनिक कदम विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नागरिकों को सलाह केवल आधिकारिक डिजिटल माध्यमों से बुकिंग करें। अनिवार्य कार्य गैस केवाईसी अपडेट सुनिश्चित करें।
लक्ष्यः पैनिक बुकिंग रोकना और सुचारू आपूर्ति बहाल रखना।
डिजिटल बुकिंग के प्रमुख विकल्प, ऐसे करेंगे बुकिंग
प्रशासन ने नागरिकों से गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने के बजाय नीचे दिए गए आधिकारिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने का आग्रह किया HP Gas (HPCL) काट्सएपः 9222201122, मिस्ड कॉल: 9493602222, कॉल बुकिंग: 8888823456, ऐप एवं ऑनलाइन HP Pay App, Indane (IOCL) व्हाट्सएप 7588888824, मिस्ड कॉल 8454955555, SMS/IVR:7718955555।
यह भी पढ़ें:-नासिक में कोयता गैंग का आतंक, पुलिस का ‘कायद्याचा बालेकिल्ला’ अभियान सवालों में; अपराधियों के हौसले बुलंद
ऑनलाइन: cx.indianoil।in, Bharat Gas (BPCL) व्हाट्सएप 1800224344, मिस्ड कॉल 7710955555।
IVRS: 77150123457718012345।
ऐप एवं ऑनलाइन: Hello BPCL App।
इनके अलावा GPay, PhonePe और Ama-zon Pay जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
