कुंभ 2027 से पहले नासिक में 10 लेन सड़क को हरी झंडी, बढ़ते ट्रैफिक दबाव पर प्रशासन का बड़ा फैसला
Trimbakeshwar Kumbh Mela: सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी में नासिक के द्वारका चौक से नासिकरोड मार्ग को 10 लेन करने को एनएचएआई ने मंजूरी दी है। बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Road Traffic Congestion( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Road Traffic Congestion: वर्ष 2027 में नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है। कुंभमेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्त द्वारका चौक से नासिकरोड मार्ग को 10 लेन (दस पदरी) करने का निर्णय लिया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दे दी है।
भविष्य की जरूरतों पर ध्यान: नासिकरोड क्षेत्र में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण यहाँ अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, मंडी तक सब्जियां पहुंचाना होगा सुगम
कुंभमेले के दौरान ट्रेन से आने वाले लाखों श्रद्धालु नासिकरोड रेलवे स्टेशन पर उत्तरेंगे, जिससे इस मार्ग पर दबाव कई गुना बढ़ जाएगा। इसी आवश्यकता को देखते हुए नासिक मनपा ने 276 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
मीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
सड़क के 10 लेन होने से वाहनों की वहन क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसका लाभ न केवल कुंभमेले के श्रद्धालुओं को मिलेगा, बल्कि पुणे, शिर्डी और सिन्नर की ओर जाने वाले यात्रियों के समय की भी बचत होगी।
इसके अलावा, शिंदे, पलसे, एकलहरे और भगूर जैसे आसपास के गांवों के किसानों को अपनी सब्जियां बाजार तक पहुँचाने में ट्रैफिक की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज
परियोजना को मंजूरी मिलते ही नगर निगम प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिझाहण की प्रक्रिया’ टीडीआर’ के माध्यम से की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा में 2 सीटों पर कांग्रेस-ठाकरे गुट आमने-सामने, स्वीकृत पार्षदों पर गठबंधन में बढ़ा तनाव
इसके तहत मौजे नासिक क्षेत्र के सड़क की बाई ओर स्थित 35 भूखंड स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि चौड़ीकरण के मार्ग में आने वाले किसी भी पक्के निर्माण को हटाया जाएगा ताकि कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
सड़क की लंबाईः 8 किलोमीटर।
विस्तारः 10 लेन (दस पदरी)।
कुल बजटः 276 करोड़ रुपये।
लक्ष्यः सिंहस्थ कुंभमेला 2027।
