रोशन गेट में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, नोटिस के बाद खुद हटे अतिक्रमण; काम शुरू

Sambhajinagar Traffic Management: रोशन गेट क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ। मनपा की चेतावनी के बाद नागरिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू किया, जिससे महीनों से रुका काम फिर शुरू हो सकेगा।
The way is now clear for road widening at Roshan Gate; encroachments were removed voluntarily after notices were issued; work has begun.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Municipal Action: छत्रपति संभाजीनगर शहर की यातायात व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रोशन गेट क्षेत्र में आखिरकार सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बीते कई महीनों से अतिक्रमण के कारण रुका हुआ कार्य अब दोबारा शुरू होने जा रहा है।

महानगरपालिका की चेतावनी के बाद गुरुवार सुबह से नागरिकों ने स्वयं आगे बढ़कर अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए, जिससे प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। रोशन गेट परिसर में लगातार बढ़ती यातायात और रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए मनपा ने सड़क चौड़ीकरण का निर्णय लिया था।

हालांकि सड़क के किनारे बनाए गए ओटे, शेड, टीन की चादरें और अन्य अवैध निर्माणों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। इस पृष्ठभूमि में मनपा के अतिक्रमण विभाग ने बुधवार को संबंधित नागरिकों को अंतिम नोटिस देते हुए स्पष्ट किया था कि गुरुवार तक अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो जेसीबी की सहायता से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण हटाने की पहल

महानगरपालिका की कार्रवाई से पहले ही कई नागरिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल की। कहीं दुकानों के सामने बने ओटे तोड़े गए तो कहीं शेड और टिन की चादरें हटाई गई, नागरिकों के इस सहयोग से प्रशासन का समय और खर्च दोनों बचे हैं। साथ ही लंबे समय से रुका हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य अब तेजी पकड़ने की स्थिति में आ गया है।

महानगरपालिका प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद रोशन गेट क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे आगे भी इसी तरह सहयोग करते रहे, ताकि शहर के विकास कार्य निधर्धारित समय में पूरे किए जा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com