गोदावरी उद्गम स्थल पर सफाई अभियान, कुंभ से पहले ब्रह्मगिरी पर 'स्वच्छ ब्रह्मगिरी अभियान', विश्व जल दिवस पर पहल

World Water Day Campaign: विश्व जल दिवस पर कुंभ मेला 2027 की तैयारी के तहत त्र्यंबकेश्वर के ब्रह्मगिरी पर्वत पर ‘स्वच्छ ब्रह्मगिरी अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें छात्र, एनजीओ और नागरिक श्रमदान करेंगे।
Cleanliness Drive at the Source of the Godavari: 'Swachh Brahmagiri Abhiyan' on Brahmagiri Ahead of the Kumbh—An Initiative on World Water Day.
Nashik Brahmagiri Mountain Cleanup ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Nashik Brahmagiri Mountain Cleanup: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की पृष्ठभूमि में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण' की ओर से 22 मार्च (विश्व जल दिवस) को त्र्यंबकेश्वर स्थित ब्रह्मगिरी पर्वत पर 'स्वच्छ ब्रह्मगिरी अभियान' चलाया जाएगा।

गोदावरी नदी के उद्म स्थल की स्वच्छता और इसके महत्व के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है।

सुबह 7 से 11 बजे तक चलेगा महाभियान धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्रह्मगिरी पर्वत पर हर दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं।

आगामी कुंभमेले को देखते हुए कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त परिसर सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया गया है।

इसमें कॉलेज के छात्र, एनजीओ, ट्रेकिंग ग्रुप, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, वन विभाग, सत्संग फाउंडेशन और स्थानीय नागरिक मिलकर श्रमदान करेंगे।

यह अभियान 'पास द वेस्ट'की आधुनिक अवधारणा पर आधारित है। ट्रेकिंग मार्ग से प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा इकट्ठा किया जाएगा।

डिजिटल माध्यम से जन-जागरूकता अभियान को युवाओं और तकनीक से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

#Plog For Brahmagiri और #CleanKumbh2027 हैशटैग के जरिए 'बिफोर-एंड-आफ्टर' वीडियो और रील्स बनाकर इस मुहिम का व्यापक प्रसार किया जाएगा।

बहमगिरी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि हमारी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। कुंभमेला 2027 की तैयारियों में स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से हम एक जन-आंदोलन खड़ा करना चाहते है।

-शेखर सिंह, आयुक्त, कुंभ मेला प्राधिकरण

Navbharat Live
navbharatlive.com