नासिक में सनसनी: पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक का अपहरण कर इमारत से नीचे फेंका

Nashik Crime News: नासिक में पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई, फिर इमारत से फेंका। रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से घायल, 4 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस।
satara-child-murder-father-killed-son-krishna-river-case
Satara Child Murder Case ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik kidnapping Case: नासिक शहर एक बार फिर अपराधियों के खौफ से दहल उठा है। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक 26 वर्षीय युवक का बीच सड़क से अपहरण कर, उसे बेरहमी से पीटने के बाद इमारत से नीचे फेंकने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

इस अमानवीय हमले में युवक की रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। नासिकरोड पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घटना 27 मार्च की रात की है। पीड़ित महेश तुकाराम गवली जब नेशनल लॉज के गेट के सामने बैठा था, तभी 4 आरोपियों ने उसे घेर लिया। संदिग्ध आरोपी रवि शिंदे, नारायण नागापुरे, प्रथमेश सोनवणे और अभय आवटे ने महेश को जबरन कार में डाल दिया।

चाकू की नोक पर किया था अपहरण

आरोपी प्रथमेश सोनवणे ने महेश के पेट पर धारदार चाकू सटाकर धमकी दी कि अगर आवाज निकाली ती खत्म कर दूंगा। इसके बाद उसे शांति पार्क स्थित एक सुनसान और बंद इमारत में ले जाया गया।

इमारत में ले जाने के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने कोयते के उल्टे हिस्से और लकड़ी के डंडों से महेश को लहूलुहान होने तक पीटा।

इतने से भी मन नहीं भरा, तो चारों ने मिलकर आज इसका गेम ही कर देते हैं कहते हुए महेश को सीधे इमारत से नीचे फेंक दिया, ऊंचाई से गिरने के कारण महेश की रीढ़ की हड्डी मौके पर ही टूट गई।

इस मामले में नासिकरोड पुलिस स्टेशन में विभिन्न गभीर धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सपकाले के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com