एलपीजी आपूर्ति में बाधा के बीच नासिक जिले को 2.28 लाख लीटर केरोसिन का आवंटन, प्रति कार्ड 3 लीटर केरोसिन

Nashik kerosene Allocation: LPG आपूर्ति में बाधा के कारण नासिक जिले को मार्च-अप्रैल 2026 के लिए 2.28 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। राशन कार्डधारकों को प्रति परिवार 3 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।
Amid disruptions in LPG supply, Nashik district has been allocated 2.28 lakh liters of kerosene—3 liters per card.
Maharashtra kerosene Supply( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

LPG Shortage Maharashtra kerosene Supply: नासिक केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर केरोसिन के वैकल्पिक उपयोग को मंजूरी दिए जाने के बाद, नासिक जिले के लिए मार्च-अप्रैल 2026 की अवधि 2 लाख 28 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन किया गया है।

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। भू-राजनीतिक स्थितियों का असर : वर्तमान भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण एलपीजी आपूर्ति में हो रही बाधाओं को देखते हुए केंद्र ने महाराष्ट्र राज्य के लिए कुल 3,744 किलो लीटर केरोसिन मंजूर किया है, जिसमें से नासिक को उसका हिस्सा प्राप्त हुआ है।

वितरण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने निम्नलिखित नियम तय किए हैं। वितरण में अंत्योदय और प्राथमिकता वाले परिवार राशन कार्ड धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रति परिवार या प्रति राशन कार्ड 3 लीटर केरोसिन दिया जाएगा।

जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन ग्राम पंचायत का निवास प्रमाण पत्र है, वे भी इसके पात्र होंगे। केरोसिन का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकेगा। किसी भी अन्य व्यावसायिक उपयोग पर सख्त पाबंदी है।

पारदर्शिता और सख्त निगरानी

जिलाधिकारी ने वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं- लाइसेंस धारकों को हर 7 दिन में स्टॉक और वितरण की जानकारी देनी होगी। वितरण का विवरण ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक करना अनिवार्य किया गया है।

वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित लाइसेंस धारकों और अधिकारियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों और अनाज वितरण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि केरोसिन का वितरण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

गैस आपूर्ति को समस्या को देखते हुए केरोसिन का यह कोटा नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि हर पात्र परिवार तक यह ईंधन बिना किसी रुकावट के पहुंचे।

- नासिक, जिलाधिकारी, आयुष प्रसाद

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com