Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रैफिक बिगाड़ने वालों पर धारा 285, नासिक में अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त, आयुक्त का आदेश

Nashik Traffic Rules: नासिक में अवैध पार्किंग और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस ने कड़ा अभियान शुरू किया है। अब स्थानीय थाने भी धारा 285 के तहत सीधे केस दर्ज करेंगे।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 05, 2026 | 11:40 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Illegal Parking Action: नासिक यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने सभी पुलिस थानों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सड़कों पर लापरवाही से वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, अब तक केवल ट्रैफिक पुलिस ही दंडात्मक कार्रवाई कर रही थी, लेकिन अब स्थानीय पुलिस थानों को भी धारा 285 के तहत सीधे मामले दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

बढ़ते जाम और कुंभ मेले की तैयारी

सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के मद्देनजर शहर में बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों ने गति पकड़ ली है। मुख्य सड़कों का यातायात आंतरिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

संकरे रास्तों पर वाहनों की अवैध पार्किंग से भारी जाम लग रहा है। पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक थाना प्रभारी को प्रतिदिन कम से कम 5 ऐसे मामले दर्ज करने का अनिवार्य लक्ष्य दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

विरार-दहानू रेल क्वाडूपलिंग परियोजना 47% पूरी, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर लोकल सेवा

शालार्थ अपडेट नहीं तो सैलरी बंद: शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी, टीचर्स-स्टाफ रहें अलर्ट

वरना मैं भी उसी चार्टर्ड विमान में होता…महादेव जानकर का सनसनीखेज दावा, अजित पवार के साथ करने वाले थे सफर

उदयपुर में Mumbai Fire Brigade का जलवा, अखिल भारतीय प्रतियोगिता में 64 पदक जीतकर रचा इतिहास

जनवरी में 11 हजार से अधिक चालकों पर गिरी गाज

आंकड़े बताते हैं कि जनवरी माह में यातायात पुलिस ने कुल 11,608 लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 77,61,150 रुपये का भारी भरकम जुर्माना वसूला है।

विशेष रूप से यातायात में बाधा डालने (पार्किंग) के आरोप में सबसे अधिक 2,285 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 94 चालकों पर मुकदमा चलाकर 7।51 लाख रुपये का दंड वसूला गया है।

कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड (जनवरी)

क्रमांक नियम उल्लंघन मामलों की संख्या
1 यातायात में बाधा (पार्किंग) 2,285
2 सिग्नल तोड़ना 1,907
3 ट्रिपल सीट (दोपहिया) 1,347
4 गलत दिशा 1,273
5 बिना लाइसेंस / परमिट 601
6 ड्राइविंग के समय मोबाइल उपयोग 333

ऑटो-रिक्शा पर भी कड़ा प्रहार

क्षेत्रीय परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 462 ऑटो रिक्शा के खिलाफ कदम उठाए गए। इनमें से 35 रिवशा की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें सीधे स्क्रैप (कबाड़) कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-शालार्थ अपडेट नहीं तो सैलरी बंद: शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी, टीचर्स-स्टाफ रहें अलर्ट

रिक्शा चालकों द्वारा फट सीट पर यात्री बिठाने और वर्दी न पहनने जैसे नियमों पर भी पुलिस ने सख्ती बरती है। पुलिस की इस आक्रामकता से शहर के ‘मुन्नाभाइयों और नियम तोड़ने वाली में हड़कंप मच गया है।

Nashik illegal parking police crackdown traffic rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Traffic Rules
  • Traffic Safety

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.