Nashik: सड़क हादसे में 'गोल्डन आवर' इलाज अब मुफ्त, 1.5 लाख तक कवर; सरकार का बड़ा फैसला

Nashik Golden Hour Treatment: सड़क हादसे के घायलों को अब 7 दिन तक 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा, जिससे गोल्डन आवर में तुरंत उपचार संभव होगा।
Nashik: Treatment during the 'Golden Hour' for road accident victims is now free, covering up to ₹1.5 lakh; a major decision by the government.
गोल्डन आवर इलाज( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Road Accident Scheme: नासिक सड़क दुर्घटनाओं के बाद जीवन बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'गोल्डन आवर' (हादसे के तुरंत बाद का समय) में अब इलाज का खर्च वाधा नहीं बनेगा।

केंद्र सरकार की नई चिकित्सा उपचार योजना के तहत, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के पहले 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।

घायलों को 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' और 'महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना' के अंतर्गत पंजीकृत सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा।

घायलों को इलाज के लिए पैसे जमा करने का इंतजार नहीं करना होगा। अस्पताल में भर्ती होने के पहले 7 दिनों तक का खर्च सरकार वहन करेगी। इससे पीड़ितों के परिवारों पर अचानक पड़ने वाला बड़ा आर्थिक बोझ कम होगा।

दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत

सड़क हादसों में लोगों की मदद करने की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए सरकार ने एक अनूठी प्रोत्साहन योजना शुरू की है-जो नागरिक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाएंगे, उन्हें सरकार की ओर से 'राहवीर' के रूप में 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि गोल्डन आवर' में इलाज मिलने से मौतों की संख्या को न्यूनतम किया जा सके।

यह योजना पहले प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई थी और इसकी सफलता को देखते हुए अब इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। सरकार ने सड़क सुरक्षा को और अधिक सक्षम बनाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम में भी महत्वपूर्ण सुधार किए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com