- Hindi News »
- Rajasthan »
- Police Arrested 9 Suspects In Jaisalmer
जैसलमेर से 9 संदिग्ध गिरफ्तार…एजेंसियों ने शुरू की पूछताछ, प्रतिबंधित एरिया पकड़े गए हैं आरोपी
- Written By: Saurabh Pal
राजस्थान पुलिस ने प्रतिबंधित इलाके में संदिग्ध गतिविधि करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस और एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। राजस्थान के सरहदी इलाकों में आवागमन प्रतिबंधित है।

जैसलमेर (फोटो- सोशल मीडिया)
जैसलमेरः भारत और पाकिस्तान सेमी वॉर छिड़ा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से भारत ने पाकिस्तान से लगने वाले सरहदी इलाकों के कुछ स्थानों पर आवागमन प्रतिबंधित किया है, जिसमें जैलमेर के कुछ स्थान भी शामिल हैं। इस बीच नियमों का उल्लंघन करने पर जैसलमेर पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोग जैसलमेर के सदर कोतवाली और पोकरण थाना क्षेत्र में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए पाए गए हैं। यह जानकारी जैसलमेर के पुलिस अधिकारी ने दी। बता दें कि जैसलमेर में पाकिस्तान कल से ही ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने आम लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है।
इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैक गोगल्स, लग्जरी काफिला… राजस्थान में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
अब दुश्मनों की खैर नहीं… चीन-पाक मामलों के महारथी राजा सुब्रमणि बने नए सीडीएस, क्या है सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा?
Pakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ की जा रही है। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जैसलमेर पुलिस ने जिन नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पांच जैसलमेर, तीन बाड़मेर एवं एक बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी धर्मनाथ जोगी (21), जीतु नाथ जोगी (27), रूपचंद ओड (44), लखुराम ओड (33), हरीश ओड (19), मनोहर राम ओड (19), उगाराम ओड (20), मोहम्मद रहमत (22) एवं खेताराम मेघवाल हैं।
गिरफ्तार लोगों से एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
एसपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खेताराम के विरूद्ध बाड़मेर जिले के विभिन्न थानों में सेंधमारी के करीब दो दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य को मद्देनजर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के आस-पास बिना काम के नहीं जाए एवं सरकार की विभिन्न एजेंसियों की गतिविधियों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी नहीं करें। जिला पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाये जाने एवं सीमावर्ती में अनैतिक गतिविधि करने वालों के विरूद्ध पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।
जैसलमेर के लिए नई गाइडलाइन
जिले में शुक्रवार से बाजार शाम 5 बजे से ही बंद किए जाएंगे। अब जिले में ब्लैकआउट 12 घंटे रहेगा। जो शाम 6 बजे से शुरू होगा। रामगढ़-तनोट रोड पर जाने वाले व्यक्ति और यात्री दोपहर 3 बजे तक अपनी यात्रा को पूरा करना होगा। जिले के रामदेवरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे से सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, धर्मशालाएं और गोदाम बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
Police arrested 9 suspects in jaisalmer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभी न करें बुवाई, धैर्य रखें किसान; महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
May 31, 2026 | 10:31 PMआस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता
May 31, 2026 | 10:29 PMम्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
May 31, 2026 | 10:28 PMR Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
May 31, 2026 | 10:19 PMCM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMदंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
May 31, 2026 | 09:55 PMIPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
May 31, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














