नासिक में 30-31 अक्टूबर को ट्रैफिक में बदलाव, धर्मध्वज शोभायात्रा के लिए रामकुंड जाने वाले रास्ते बंद

Nashik Traffic Diversion Alert: नासिक में 30 अक्टूबर को धर्मध्वज शोभायात्रा और 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण व गोदा आरती के लिए ट्रैफिक में बदलाव। जानें बंद रास्ते, वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था।
Nashik Traffic Diversion Ramkund Dharmadhwaja Shobhayatra
नासिक ट्रैफिक डायवर्जन अलर्टसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 30 अक्टूबर को तपोवन से रामकुंड तक निकलेगी धर्मध्वज शोभायात्रा।

  • 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह और गोदा आरती का आयोजन।

  • दोनों दिन सुबह 6 बजे से यातायात प्रतिबंध लागू होंगे।

  • पंचवटी और भद्रकाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था।

  • पुलिस उपायुक्त चंद्रकांत गवली ने जारी की अधिसूचना।

Nashik Traffic Diversion Ramkund Dharmadhwaja Shobhayatra: सिंहस्थ कुंभमेले की तैयारियों के तहत नासिक में 30 अक्टूबर को धर्मध्वज शोभायात्रा और 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह व गोदा आरती के लिए यातायात में बदलाव किया गया है। रामकुंड और आसपास के मार्गों पर प्रतिबंध रहेंगे। श्रद्धालुओं से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है।

नासिक में 30-31 अक्टूबर को ट्रैफिक में बदलाव

नासिक, सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के मद्देनजर शहर में 30 अक्टूबर को धर्मध्वज शोभायात्रा और 31 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह एवं गोदा आरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में साधु-महंतों, अतिविशिष्ट अतिथियों (वीआईपी) और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नासिक शहर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस उपायुक्त चंद्रकांत गवली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

तपोवन से रामकुंड तक निकलेगी शोभायात्रा

30 अक्टूबर को धर्मध्वज शोभायात्रा तपोवन मैदान से शुरू होकर तपोवन क्रॉसिंग, पंचमुखी हनुमान मंदिर, काट्या मारुति चौक, देवी चौक, गणेशवाड़ी फूलबाजार, गाडगे महाराज पुल, दिल्ली दरवाजा, नेहरू चौक, धुमाल पॉइंट, रविवार कारंजा, अहिल्यादेवी होलकर पुल और मालेगांव स्टैंड होते हुए रामकुंड पहुंचेगी।

शोभायात्रा के दौरान अशोकस्तंभ से रविवार कारंजा, रेडक्रॉस से धुमाल पॉइंट, मालेगांव स्टैंड से मखमलाबाद नाका और दिंडोरी नाका से मालेगांव स्टैंड के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

Nashik Traffic Diversion Ramkund Dharmadhwaja Shobhayatra
संभाजीनगर: रात को टहलना पड़ा भारी, जय भीम नगर में महिला से अश्लील व्यवहार, बेटे और ननद को भी पीटा; 4 पर FIR

31 अक्टूबर को भी कई मार्गों पर प्रतिबंध

ध्वजारोहण समारोह और गोदा आरती के दौरान रामकुंड, कपालेश्वर मंदिर, सरदार चौक, गौरी पटांगण, पंचवटी कारंजा, इंद्रकुंड, गाडगे महाराज पुल और रामसेतु पुल से संबंधित मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों से दिंडोरी नाका, पेठ नाका, मखमलाबाद नाका, गोदा पार्क, गंगापुर नाका, जुना गंगापुर नाका, कृषि सिग्नल, तारवाला सिग्नल और अमृतधाम चौक जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Nashik Traffic Diversion Ramkund Dharmadhwaja Shobhayatra
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले त्र्यंबकेश्वर में सुरक्षा कड़ी, 55 वाहनों के काफिले के साथ रिहर्सल

पंचवटी और भद्रकाली में पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पंचवटी क्षेत्र में शिंदे मला, गौरी पटांगण, म्हसोबा पटांगण और पुराने सब्जी बाजार परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भद्रकाली क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम और बी. डी. भालेकर मैदान सहित निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। इसलिए वाहन चालकों को यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

सुबह 6 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध

यातायात पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को प्रतिबंध सुबह 6 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक लागू रहेंगे। 31 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे।

पुलिस वाहन, एम्बुलेंस, शव वाहन और दमकल गाड़ियों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से यातायात निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com