नासिकवासियों को राहत: बांधों में 93.82% जलसंचय, साल भर का पानी सुरक्षित

Dam Water Storage: नासिक जिले में हुई भारी बारिश से जल संकट टल गया है। जिले के सभी छोटे-बड़े बांधों में 93.82% जलसंचय दर्ज हुआ है, जिससे साल भर की जलापूर्ति सुनिश्चित हो गई है।
Relief for Nashik residents: 93.82% water storage in dams, enough water for the entire year.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Drinking Water Supply Hindi News: नासिक जिले में हुई भारी बारिश ने नासिकवासियों के लिए पीने के पानी की बड़ी चिंता दूर कर दी है। जिले के छोटे और बड़े बांधों में वर्तमान में 93.82% जल संचय है।

मई माह से ही शुरू हुई बारिश के कारण मौसम के अंत तक लगभग सभी बांध पूरी तरह भर गए थे। आज की स्थिति में बांधों में पर्याप्त जल उपलब्ध होने से साल भर की जलापूर्ति का रास्ता साफ हो गया है। रोचक बात यह है कि पिछले साल भी ठीक इसी समय जल स्तर बिल्कुल इतना ही यानी 93.82% ही था।

गिरणा घाटीः चणकापुर बांध हुआ लबालब गिरणा खोरे बाध समूह में चणकापुर बांध 100% भरकर लबालब हो गया है।

इसके अलावा समूह के अन्य बांधों की स्थिति भी बेहतरीन है

बांध का नाम जल स्तर (प्रतिशत में)
हरणबारी 98.54%
कैलझर 95.80%
नागासावया 98.49%
गिरना 94.18%
पुनद 98.76%
माणिकपुंज 98.32%
काश्यपी 98.49%
गौतमी गोदावरी 98.66%
आलंदी 92.40%

पालखेड और दारना समूह में भारी स्टोरेज

  • पालखेड और दारना बांध समूहों में स्थिति काफी मजबूत है, जिससे कृषि और औद्योगिक क्षेत्र को भी राहत मिलेगी।
बांध का नाम जल स्तर (%)
पालखेड 85.60%
करंजवन 97.23%
वाघाड 95.05%
ओझरखेड 95.02%
पुणेगांव 91.49%
तीसगांव 96.04%
दारना बांध (दारना समूह) 92.14%
भावली 96.65%
मुकने 89.61%
वालदेवी 95.59%
कड़वा 96.92%
चाकी 96.99%
भाम 99.43%
भोजापुर 91.69%
नांदुरमध्यमेश्वर 100% (पूर्ण क्षमते से भरा)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com