- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Maharashtra Tops The List Of Industrial Investments In The Country
Sambhaji Nagar: महाराष्ट्र देश में औद्योगिक निवेश में नंबर-1, जॉब कार्ड सिस्टम होगा लागू
Maharashtra Government ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए नई नीतियों को लागू कर रही है। यही कारण है कि महाराष्ट्र देश में Industrial Investment में बाकी सभी राज्यों से कई गुना आगे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: राज्य सरकार औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए नवीन नीतियों को लागू कर रही है। परिणामस्वरूप, महाराष्ट्र देश में औद्योगिक निवेश में शीर्ष पर है। उद्योग जगत छत्रपति संभाजीनगर में निवेश करना पसंद कर रहा है।
इसके लिए राज्य सरकार यहां उद्योग और संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिपादन राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सोमवार को यहां किया। ऑरिक सिटी की वर्षगांठ और समृद्धि लिंक का उद्योग मंत्री सामंत ने सोमवार को उद्घाटन किया।
शेंद्रा स्थित पांच सितारा औद्योगिक क्षेत्र ऑरिक सिटी की छठी वर्षगांठ और शेंद्रा औद्योगिक क्षेत्र से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले राजमार्ग का उद्घाटन सामंत के हाथों किया गया, मंच पर राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे, सांसद डॉ भागवत कराड, सांसद संदीपान भुमरे, महाराष्ट्र औद्योगिक टाउनशिप के प्रबंध निदेशक पी।डी। मलिकनेर, संयुक्त प्रबंध निदेशक दत्ता भडकवाड़, भास्कर मुंडे, विजय राठौड़, अभिजीत राउत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
ऑरिक सिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सामंत के हाथों लोगो, वेबसाइट और पोर्टल का अनावरण किया गया। साथ ही, औरिक सिटी की छह साल की यात्रा पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को समृद्धि राजमार्ग से जोड़ने से परिवहन में काफी सुविधा हुई है।
किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी सरकार
उद्योग मंत्री सामंत ने कहा कि सरकार भारी बारिश से प्रभावित किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ेगी। इस संकट की घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे संकटग्रस्त अपने भाइयो की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भी योगदान दे।
उन्होंने आगे कहा कि ऑरिक सिटी की सफलता इसके लिए जमीन उपलब्ध कराने वाले किसानों और इस पर उद्योग स्थापित करने और निवेश करने वाले उद्यमियों, दोनों की है, सरकार इस औद्योगिक क्षेत्र की और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है।
भारी बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र के आस-पास की कृषि और गांवों में कुछ समस्याएँ उत्पन्न हुई है, जिनका निकट भविषय में स्थायी समाधान किया जाएगा, हम आने वाले वर्ष में 5 हजार एकड़ और जमीन उपलब्ध कराएंगे, उन्होंने निर्देश दिया कि बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
ये भी पढ़ें :- Pune Pimpri Chinchwad की जीवनरेखा PMPML फिर यात्रियों के लिए सिरदर्द, हादसों का डर
आने वर्ष 50 हजार करोड़ निवेश की उम्मीद
हम ऑरिक सिटी के कामकाज को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों के जॉब कार्ड तैयार करेंगे।
सामंत ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं हर महीने एक बार आएंगे। राज्य ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए 12 नई नीतियों बनाई है, इसी के चलते राज्य औद्योगिक क्षेत्र में देश में नंबर 1 है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में 50,000 करोड रुपये का और निवेश आने की उम्मीद है।
Maharashtra tops the list of industrial investments in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












