नागपुर के फुटाला में 25 वर्षीय युवा वकील ने लगाई फांसी....सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना

Nagpur Lawyer Suicide, Ambazari Police: नागपुर के फुटाला परिसर में 25 वर्षीय युवा वकील दादा किनकर ने आत्महत्या कर ली। परिजनों से संपर्क नहीं होने पर घटना का पता चला। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।
Nagpur Young Lawyer Suicide
सोर्स:सोशल मीडिया नागपुर में 25 वर्षीय युवा वकील ने की आत्महत्या
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Young Lawyer Suicide: नागपुर के फुटाला परिसर में 25 वर्षीय युवा वकील दादा नियोजित किनकर ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों से संपर्क नहीं होने पर मकान मालिक ने कमरे की जांच की, जिसके बाद घटना सामने आई। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

परिजनों से संपर्क नहीं होने पर खुलासा

नागपुर अंबाझरी थाना क्षेत्र के फुटाला परिसर में 25 वर्षीय युवा वकील की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान न्यू फुटाला निवासी दादा नियोजित किनकर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

दादा मूल रूप से यवतमाल जिले के पटंजी का रहने वाला था। उसने वकालत की पढ़ाई पूरी कर ली थी और नागपुर में एक वरिष्ठ वकील के यहां इंटर्नशिप कर रहा था। वह फुटाला परिसर में लक्ष्मी भलावी के यहां किराये से रहता था।

रोजाना करता था परिजनों से बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दादा रोजाना अपने परिजनों से फोन पर बातचीत करता था। बुधवार को जब उसने परिजनों को फोन नहीं किया तो परिवार के सदस्यों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

परिजनों के लिए यह असामान्य था, क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। मकान मालिक ने दादा के कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

खिड़की से दिखाई दिया शव

दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने खिड़की से भीतर देखने का प्रयास किया। इस दौरान दादा फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला।

Nagpur Young Lawyer Suicide
मुंबई के उपनगरों में शुरू होगी CDST लैब, टीबी मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

सुसाइड नोट पुलिस ने किया जब्त

पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में दादा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात लिखी थी। उसने माता-पिता के साथ नहीं रह पाने के लिए उनसे माफी मांगी थी और अपनी बहन का खयाल रखने की बात भी लिखी थी।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अंबाझरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com