Nashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
Nashik Crime News: नासिक के पंचवटी में आपसी विवाद के चलते युवक पर कोयता से हमला किया गया, वहीं स्वामी नारायण मंदिर की पार्किंग में की कार से चोरी करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: केतकी मोडक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Nashik Crime News Update: नासिक शहर के पंचवटी इलाके में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला के साथ रहने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस रंजिश में एक 22 वर्षीय युवक पर कोयता और लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पंचवटी पुलिस स्टेशन में तीन संदिग्धों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विवाद और हमले की मुख्य वजह
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान देविदास आबा देवरे (22) के रूप में हुई है, जो पंचवटी के जत्रा होटल परिसर स्थित कृष्णनगर का निवासी है। देवरे एमएच-15 होटल के पास एक किराए के कमरे में रहकर मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि सीमा नामक महिला के साथ रहने की बात को लेकर आरोपियों और पीड़ित के बीच विवाद चल रहा था, जिसने गुरुवार 30 अप्रैल को हिंसक मोड़ ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
नागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
HSC रिजल्ट 2026: नागपुर विभाग भले पीछे, लेकिन सिटी टॉपर्स ने 97%+ अंकों से रचा सफलता का नया इतिहास
Nashik Farmers Suicide Attempt: वडगांव में किसानों का आत्मदाह प्रयास, पुलिस ने टाली बड़ी अनहोनी
फ्लाईओवर के नीचे हुई वारदात
यह हमला कन्नमवार फ्लाईओवर के नीचे, अमरधाम रोड पर घटित हुआ। आरोपियों ने देविदास देवरे को घेरकर उस पर कोयता और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की सघन जांच की जा रही है।
शहर के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु की कार का कांच फोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को आडगांव पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 64,400 रुपये का माल बरामद किया है।
युवक पर कोयता और डंडे से जानलेवा हमला
नासिक शहर के पंचवटी इलाके में अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक महिला के साथ रहने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस रंजिश में एक 22 वर्षीय युवक पर कोयता और लकड़ी के डंडे से प्राणघातक हमला किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पंचवटी पुलिस स्टेशन में तीन संदिग्धों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें-: Uddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला