कोरोना के कारण रुका काम, अब भी इंतजार में नागरिक; नासिक का सेंट्रल पार्क साढ़े छह साल से अधूरा

Nashik Central Park Project Delay: नासिक के मोरवाड़ी में बन रहा छत्रपति शिवाजी महाराज सेंट्रल पार्क 6.5 साल बाद भी अधूरा है। 30 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद इसके उद्घाटन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Work Halted Due to COVID, Citizens Still Waiting; Nashik's Central Park Remains Unfinished After Six and a Half Years
Nashik Tourism Park Project( Source: Social Media )
Updated on

Nashik Tourism Park Project: नासिक मोरवाड़ी में विकसित हो रहा छत्रपति शिवाजी महाराज सेंट्रल पार्क पिछले साढ़े छह वर्षों से अधर में लटका हुआ है। अब जब इस भव्य प्रोजेक्ट का काम अंतिम चरण में पहुंचकर युद्धस्तर पर जारी है, तब भी यह आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए कब खोला जाएगा, इसे लेकर नए नासिक के लोगों में सवाल उठने लगे हैं

17 एकड़ में फैला भव्य पर्यटन केंद्र

नासिक महानगरपालिका के नए नासिक विभाग में छोटे-बड़े करीब 75 उद्यान मौजूद हैं, लेकिन अंबड और आसपास की बढ़ती आबादी को देखते हुए इस 'मेगा पार्क' की योजना बनाई गई थी।

इस परियोजना पर अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें विधायक सीमा हिरे के निधि का भी योगदान है। प्रोजेक्ट को पूरी तरह निखारने के लिए प्रशासन से अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन 7 सितंबर 2019 को तत्कालीन पालकमंत्री गिरीश महाजन ने किया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण काम लंबे समय तक ठप रहा। यह प्रोजेक्ट न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहरी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।

पार्क में उपलब्ध सुविधाएं

एट्रैस प्लाजाः कार, बस और ऑटो रिक्शा के लिए विशाल पार्किंग और व्यवस्थित टिकट काउंटर, सेहत और मनोरंजन: 2 किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण और 'सैंड फील्ड', सेंट्रल प्लाजा यहां एम्फीथिएटर, वॉटर बॉडी और ऑर्किडियम विकसित किया गया है, जहाँ स्कूल-कॉलेज के कार्यक्रम और भव्य पुष्पोत्सव आयोजित किए जा सकेंगे।

उ‌द्घाटन की ओर टिकी निगाहें

कभी 'पेलिकन पार्क' के नाम से पहचाने जाने वाले इस 17 एकड़ के क्षेत्र को अब एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेंट्रल पार्क का रूप दिया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, आगामी कुछ महीनों में इसे जनता के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। अब देखना यह है कि क्या यह पार्क इस गमर्मी की छुट्टियों में नासिकवासियों को राहत दे पाएगा या उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com