Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में ‘अघोरी इलाज’ के नाम पर शोषण, केबल टेस्टर से नाबालिग पर प्रयोग; अशोक खरात के नए कारनामे उजागर

  • Author By Amit Shamdiwal | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 21, 2026 | 05:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Ashok Kharat News: नासिक के स्वयंघोषित कैप्टन अशोक खरात का सेक्स स्कैंडल प्रकरण अब राज्यभर में सनसनी फैलाए हुए हैं। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार खरात के कई कारनामे सामने आ चुके हैं। नए खुलासे में यह सामने आया है कि खरात ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों पर केबल टेस्टर और अन्य तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर इलाज करने का दिखावा किया।

इस मामले में कुल 58 से अधिक वीडियो पुलिस को मिले हैं, जिससे पूरे राज्य में खलबली मच गई। पुलिस ने बताया कि खरात ने कार्यालय में कई महिलाओं को बुलाकर उनका शोषण किया और इन काले कारनामों का वीडियो रिकॉर्ड किया।

यह वीडियो नीरज जाधव नामक कर्मचारी के माध्यम से सामने आया। स्वयंघोषित कैप्टन और अंकशास्त्रज्ञ खरात पर पहले भी कई आरोप लगे थे, लेकिन अब उसकी असलियत उजागर हुई।

सम्बंधित ख़बरें

‘दुनिया की जरूरतों के मुताबिक बदलें अपना सिलेबस’, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटीज को दिया खास मंत्र

पैठणी के 2000 साल पुराने गौरव को ‘कार्या’ ने दी नई उड़ान; येवला के बुनकरों की कला अब वैश्विक मंच पर छाएगी

नांदगांव-कुरहा मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, घटिया निर्माण से 3 की जान; नागरिकों में आक्रोश

‘…तो नेताओं को बुर्का पहनकर घूमना पड़ेगा’, मंत्री संजय शिरसाट बोले- राम रहीम जैसा होगा अशोक खरात का हाल

वीडियो में दिखाया गया है कि उसने एक नाबालिग लड़की के पेट पर इंटरनेट केबल टूल रखकर अघोरी उपचार का नाटक किया। इससे अंधविश्वास और शोषण का गंभीर मामला सामने आया।

इस फुटेज के सार्वजनिक होने के बाद खरात की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नीरज जाधव भी गिरफ्तार नीरज जाधव, जो खरात का ऑफिसबॉय था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खरात के अत्याचार संबंधी वीडियो लीक करने वाला मुख्य व्यक्ति है।

जाधव ने पहले कुछ वीडियो को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने पीड़ित महिलाओं की मदद से मामले को उजागर किया।  जाधव ने शिरडी की 24 वर्षीय विवाहित महिला का मॉर्फ किया हुआ वीडियो वॉट्सऐप पर भेजा और धमकाया।

महिला ने इस बारे में खरात को जानकारी दी।

जब खरात को पता चला कि इससे नीरज को कुछ लाभ नहीं होगा, तो जाधव ने इसी वीडियो को 28 वर्षीय अन्य महिला को भेजा। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Nashik captain ashok kharat sex scandal case video leak arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Rupali Chakankar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.