Pune Maval Dam Accident: सेल्फी लेते वक्त जलाशय में गिरे चार दोस्त, तीन की मौत

Pune Maval Dam Accident: पुणे के मावल तहसील में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सेल्फी लेते समय चार दोस्त जलाशय में गिर गए, जिसमें से तीन की डूबने से मौत हो गई।
Pune Water Crisis Ambegaon Junnar Tanker
पुणे वॉटर क्राइसिस टैंकर सप्लाई (सौ. फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Pune Maval Dam Accident Death News: पुणे जिले के मावल तहसील में शुक्रवार को पिकनिक मनाने बांध के जलाशय में उतरे दोस्तों की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई, जब सेल्फी लेने के दौरान उनमें से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के मावल तहसील के नवलख उमने गांव के पास स्थित जाधववाड़ी बांध पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

पुणे जिले के भोसरी से आए 6 दोस्तों का एक समूह पिकनिक के लिए बांध के जलाशय में उतरा था। पुलिस ने मृतकों की पहचान अजय गरुडे, संतोष एडके और अनिकेत पवार के रूप में की है।

एक को बचाया

  • तलेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'उनके दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, समूह के चार सदस्य घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किनारे पर खड़ा उनमें से एक फिसलकर गहरे पानी में गिर गया।
  • चूंकि, चारों ने एक-दूसरे के गले में हाथ डाल रखे थे, इसलिए वे एक के बाद एक पानी में गिरते गए और डूबने लगे।
  • उन्होंने बताया कि समूह का एक सदस्य, जो कुछ दूरी पर खड़ा था। तुरंत दौड़कर आया और चारों दोस्तों में से एक को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहा।
  • स्थानीय बचाव दल, वन्यजीव रक्षक मावल संस्था और शिवदुर्ग बचाव दल, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तलाश अभियान चलाया और जलाशय में डूबे तीन लोगों के शव बरामद कर लिए।

प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है मावल डैम

पुणे जिले के मावल तालुका में स्थित बांध (जैसे जाधववाड़ी और आंध्रा वैली डैम) अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, जो मानसून में हरियाली से भर जाते हैं। ये पिकनिक के लिए लोकप्रिय हैं, लेकिन यहां गहराई का अंदाजा न होने से हादसे भी होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com