अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो  
नासिक

तीसरी मुंबई पर थी अशोक खरात की नजर, जेल में रहते हुए की करोड़ाें की डील! उरण जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Uran Land Scam: नासिक यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी अशोक खरात की उरण में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सौदा गिरफ्तारी के दिन हुआ है।

आकाश मसने

Ashok Kharat Third Mumbai Land Scam: महाराष्ट्र को झकझोर देने वाले नासिक यौन शोषण मामले में मुख्य आरोपी अशोक खरात के काले कारनामों की परतें अब जमीन के धंधों तक फैल चुकी हैं। ताज़ा खुलासे के अनुसार, खरात ने उरण तहसील के चाणजे इलाके में करोड़ों की जमीन महज कौड़ियों के दाम पर खरीदी थी। यह इलाका प्रस्तावित 'तीसरी मुंबई' का हिस्सा है, जिससे साफ है कि आरोपी की नजर भविष्य के बड़े रियल एस्टेट मुनाफे पर थी।

गिरफ्तारी के दिन ही शुरू हुआ खेल

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तारीखों का खेल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन (17 मार्च) अशोक खरात को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसी दिन उरण स्थित इस जमीन के सौदे की नोटिस जारी की गई। आरोपी के पुलिस हिरासत में होने के बावजूद उसकी संपत्ति से जुड़ी प्रक्रिया का जारी रहना महज संयोग नहीं माना जा रहा है।

करोड़ों की जमीन का कौड़ियों के दाम सौदा

चाणजे की इस जमीन की वर्तमान बाजार कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है, लेकिन सौदा केवल 58.50 लाख रुपये में दर्ज किया गया। सूत्रों का कहना है कि ‘तीसरी मुंबई’ के रूप में तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में भविष्य में जमीन के दाम बढ़ने की संभावना को देखते हुए ही अशाेक खरात ने यहां निवेश किया था।

हिरासत में रहते हुए भी फेरफार मंजूर

सूत्रों के मुताबिक, अशोक खरात के पुलिस हिरासत में रहते हुए भी 13 अप्रैल को इस जमीन की फेरफार (Mutation) एंट्री को मंजूरी दे दी गई। आम नागरिकों को महीनों चक्कर लगाने पर मजबूर करने वाला राजस्व विभाग एक आरोपी के मामले में इतनी तेजी से कार्रवाई करने पर सवालों के घेरे में है।

जांच की तलवार लटकी

अशोक खरात के नाम पर नासिक, सिन्नर और अब उरण में कई बेनामी संपत्तियां होने की बात सामने आ रही है। उरण की इस संदिग्ध डील और प्रशासनिक सहयोग को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच की संभावना जताई जा रही है।

ढोंगी महेश गिरी गिरफ्तार

इसी बीच, नासिक जिले के लासलगांव में भोंदू महेश गिरी उर्फ महेश दिलीप काकड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर यौन शोषण और जादू-टोने से जुड़े अपराधों के आरोप हैं। पुलिस ने देर रात करीब डेढ़ बजे कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी