नासिक में पानी का ठसका लगने से 9 वर्षीय मासूम की मौत; खेल-कूद की उम्र में बुझ गया घर का चिराग, परिवार में मातम

Nashik Child Choking Death: नासिक के सातपुर सांतपूर भंडारे गली में पानी पीते समय ठसका लगने से 9 वर्षीय मोहम्मद राज रईस शेख की मौत हो गई। परिवार में पसरा मातम।
Nashik Satpur Child Death Water Choking Accident
नासिक में बच्चे की दम घुटने से मौतसोर्स: प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नाशिक के सातपूर-सांतपूर भंडारे गली में हुई दर्दनाक घटना।

  • घर में पानी पीते समय 9 वर्षीय बच्चे को अचानक ठसका लगा।

  • सांस लेने में तकलीफ के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

  • डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित किया।

  • मासूम की अचानक मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर।

Nashik Satpur Child Death Water Choking Accident: नासिक के सातपुर स्थित सांतपूर भंडारे गली में पानी पीते समय ठसका लगने से 9 वर्षीय मोहम्मद राज रईस शेख की मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।

पानी का ठसका लगने से 9 वर्षीय मासूम की मौत

नासिक शहर, खेलने-कूदने की उम्र में एक मासूम की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर में पानी पीते समय अचानक ठसका लगने से 9 वर्षीय बच्चे की सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से सातपुर के सांतपूर भंडारे गली परिसर में शोक की लहर फैल गई है।

Nashik Satpur Child Death Water Choking Accident
यह नासिक का उत्सव या VIPs का? बैरिकेडिंग से भड़के नासिककर, खुद रास्ते खोल रामकुंड में किया प्रवेश!

अचानक बिगड़ी तबीयत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद राज रईस शेख (9) के रूप में हुई है। वह नासिक के सातपुर स्थित सांतपूर भंडारे गली में रानी मंदिर के पास, कपालेश्वर एंटरप्राइजेज के सामने रहता था।

बताया जाता है कि घर में पानी पीते समय अचानक उसे ठसका लगा। इसके बाद उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Nashik Satpur Child Death Water Choking Accident
सिंहस्थ कुंभ में भगूर की नगराध्यक्ष से भेदभाव का आरोप, नासिक मनपा आयुक्त मनीषा खत्री को भेजी शिकायत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महज 9 साल की उम्र में बच्चे की इस तरह अचानक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बच्चे की हंसी-खुशी से रौनक रहती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। सामान्य सी लगने वाली इस घटना ने हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर के नागरिकों में भी शोक व्याप्त हो गया।