नासिक में प्रताड़ना से तंग आकर 17 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पूर्व प्रेमी और उसकी नई प्रेमिका पर मामला दर्ज

Mental Harassment Case: नासिक के पिंगळेनगर में 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रेमी और उसकी नई प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
nashik 17 year old girl suicide case ex boyfriend girlfriend
नासिक किशोरी आत्महत्या (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Teenage Girl Suicide: पेठ रोड क्षेत्र के पिंगळेनगर में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्व प्रेमी और उसकी नई प्रेमिका द्वारा लगातार की जा रही मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठाया। मामले में म्हसरूळ पुलिस थाने में संदिग्ध प्रेमी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी जब 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब उसकी पहचान संदिग्ध आरोपी दिशांत आहिरे से हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दौरान दिशांत के ‘खुशी’ नामक एक अन्य युवती से भी प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद दिशांत ने पीड़ित किशोरी की उपेक्षा शुरू कर दी। उसने कथित तौर पर किशोरी से कहा कि वह उसका पीछा छोड़ दे, क्योंकि उसके खुशी के साथ प्रेम संबंध हैं। इसके बाद वह उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा।

nashik 17 year old girl suicide case ex boyfriend girlfriend
चंद्रपुर के तलोधी में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या या साजिश की जांच में जुटी पुलिस

आत्महत्या को लेकर संदेह

आरोप है कि खुशी ने भी पीड़ित किशोरी से मुलाकात कर उसे दिशांत से संबंध खत्म करने के लिए धमकाया और उसके साथ विवाद किया। दोनों की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी ने 11 अगस्त की शाम पिंगळेनगर स्थित अपने घर के बेडरूम में फांसी लगा ली। घटना के बाद शुरुआत में आत्महत्या को लेकर संदेह जताया गया था। हालांकि, मृत किशोरी की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।

दोनों के खिलाफ मामला, गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू:

जांच के बाद 23 अगस्त को म्हसरूळ पुलिस थाने में दिशांत आहिरे और खुशी, दोनों निवासी नासिक, के खिलाफ नाबालिग किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अतुल डहाके के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक म्हस्के मामले की आगे जांच कर रहे हैं। संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com