सिंहस्थ कुंभ से पहले नासिक को बड़ी सौंगात, MSRDC बनाएगा 77 किमी लंबा रिंग रोड
Nashik Ring Road News: महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने 77.570 किलोमीटर लंबे नासिक रिंग रोड के निर्माण का निर्णय लिया है।इसके लिए केंद्रीय जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक: तेजी से विकसित हो रहे नासिक शहर में आंतरिक यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इस समस्या को हल करने और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यातायात के उचित प्रबंधन के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने 77.570 किलोमीटर लंबे नासिक परिक्रमा मार्ग (नासिक रिंग रोड) के निर्माण का निर्णय लिया है।
अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए MSRDC ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परियोजना के पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन (EIA) अध्ययन की शर्तों के लिए दो दिन पहले केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है।
MSRDC के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी जाएगी। इसके बाद पर्यावरणीय मंजूरी लेकर परियोजना को वास्तविक रूप से शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
School Enrollment Festival: नागपुर संभाग के 23,000 स्कूल नए सत्र के लिए तैयार; शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों सराहा
नासिक में संत निवृत्तिनाथ महाराज पालकी यात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, 3 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन
नासिक रिंग रोड की आवश्यकता क्यों?
नासिक एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल और औद्योगिक केंद्र के रूप में जाना जाता है। शहर में वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है और आंतरिक सड़कें अपर्याप्त साबित हो रही हैं।
शहरी यातायात के दबाव के साथ-साथ, मुंबई और ठाणे से मालेगांव, मनमाड, चालीसगांव जाने वाले या चालीसगांव, मालेगांव, मनमाड से मुंबई, ठाणे आने वाले वाहन भी नासिक शहर से होकर गुजरते हैं, जिससे यातायात जाम और बढ़ जाता है।
इसके अलावा, नासिक में हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है, जिसमें देश भर से लाखों साधु और श्रद्धालु आते हैं। नासिक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों पर भारी भीड़ होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, नासिक शहर में आंतरिक यातायात जाम को हल करने और सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए नासिक परिक्रमा मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- वो नेता जिसने इंदिरा के विरोध में छाेड़ा स्कूल, आज हैं सबसे अमीर सूबे के मुखिया
परियोजना की मुख्य बातें
- लंबाई: 77.570 किलोमीटर
- स्थान: नासिक तालुका के 27 गांवों से होकर गुजरेगा।
- सड़क का रूट: राष्ट्रीय राजमार्ग 60 से शुरू होकर मुंबई-आगरा राजमार्ग 30 पर आडगांव में समाप्त होगा।
- इंटरचेंज मार्ग: नासिक परिक्रमा मार्ग में दो इंटरचेंज मार्ग होंगे।
- एक इंटरचेंज मार्ग नासिक हवाई अड्डे को जोड़ेगा (4.270 किमी)
- दूसरा मार्ग समृद्धि महामार्ग को जोड़ेगा (13.10 किमी)
- अनुमानित लागत: लगभग 2600 करोड़ रुपये।
- भूमि अधिग्रहण: परियोजना के लिए लगभग 360 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी।
