वोट चोरी के खिलाफ मनसे की मुंबई मोर्चे की तैयारी शुरू, नागरिकों से भागीदारी की अपील
MNS News: मनसे ने 1 नवंबर को मुंबई में होने वाले सर्वदलीय मोर्चे की तैयारी शुरू की। दिनकर पाटील ने मतदान चोरी के विरोध में नागरिकों से मोर्चे में शामिल होने की अपील की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MNS चीफ राज ठाकरे (Image- Social Media)
Nashik News: आगामी 1 नवंबर को मुंबई में निकलने वाले सर्वदलीय मोर्चे के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लामबंदी शुरू कर दी है. पार्टी ने इस मोर्चे में आम नागरिकों को भी शामिल होने का आह्वान किया है. इस संबंध में रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव दिनकर पाटील की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.
बैठक में दिनकर पाटील ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार मतों की चोरी की जाती है. उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी और सत्ताधारियों द्वारा फर्जी मतदान पंजीकरण जैसे मुद्दों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने सभी से मतदान चोरी के विरोध में निकाले जा रहे इस सर्वदलीय मोर्चे में शामिल होने की अपील की.
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ॲड. रतनकुमार इचम और शहराध्यक्ष सुदाम भाऊ कोंबडे ने भी मोर्चे की योजना और उसके सफल आयोजन के संबंध में मार्गदर्शन किया.
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- वर्धा में दिवाली बनी मातम, 14 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार से राहत का इंतज़ार करते-करते टूटे किसान
बैठक में सुजाता डेरे उपाध्यक्ष, नामदेव पाटील, संतोष पिल्ले, भाऊसाहेब निमसे के साथ संदीप किरवे, संदीप दोंदे, सत्यम खंडाळे, राकेश परदेशी, सचिन सिन्हा, योगेश दाभाडे, धीरज भोसले, संदीप चव्हाण, सुधाकर राऊत, अमोल उगले, रामदास जाधव, संजय मोरे, नामदेव गावित, रामदास खैरनार, मिलिंद कांबले, नितीन पंडित, विशाल भावले, आदि उपस्थित थे.
