-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Marijuana Found In Prisoners Slipper In Nashik Jail
नाशिक जेल में कैदी की चप्पल से मिला गांजा, पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों की विभागीय जाँच शुरू
- Written By: आंचल लोखंडे
Nashik Crime: नाशिक रोड सेंट्रल जेल के एक कैदी को जिला न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश करने के बाद शाम को वापस जेल भेजने पर, उसकी तलाशी के दौरान चप्पल में गांजा बरामद हुआ है।

नाशिक जेल में कैदी की चप्पल से मिला गांजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik Road Central Jail: नाशिक रोड सेंट्रल जेल के एक कैदी को जिला न्यायालय में सुनवाई के लिए पेश करने के बाद शाम को वापस जेल भेजने पर, उसकी तलाशी के दौरान चप्पल में गांजा बरामद हुआ है। इस घटना से नासिक पुलिस भी संदेह के घेरे में आ गई है। संबंधित कैदी के खिलाफ गांजा रखने का मामला दर्ज किया गया है, और अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस मुख्यालय की ‘कैदी पार्टी’ (कैदियों को ले जाने वाली टीम) के कर्मचारी भी इस मामले में शामिल हैं।
खबर है कि संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज करने और विभागीय जाँच शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। नाशिक रोड सेंट्रल जेल के कर्मचारी नारायण राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है। न्यायिक कैदी नवनाथ साहेबराव गोरड की चप्पल 1000 मूल्य का 43 ग्राम गांजा मिला। जेल कर्मचारियों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर यह खुलासा हुआ। गोरड को गुरुवार 16 अक्टूबर को न्यायिक कार्य के लिए जेल से जिला न्यायालय ले जाया गया था। उस समय वह पुलिस आयुक्तालय मुख्यालय से नियुक्त ‘कैदी पार्टी’ की हिरासत में था। न्यायालयीन कार्रवाई के बाद उसे दोपहर पौने तीन बजे के करीब वापस जेल भेजा गया।
‘कैदी पार्टी’ पुलिसकर्मी भी शक के दायरे में
यह घटना सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ‘कैदी पार्टी’ के कर्मचारियों को चप्पल में गांजा होने की जानकारी नहीं थी, गांजा कहाँ से आया—जेल के अंदर से, या न्यायालय परिसर में किसी ने उसे दिया इसकी जाँच की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से कुछ निश्चित अधिकारियों को ‘कैदी पार्टी’ के लिए नियुक्त किया जाता है। चर्चा है कि इस ड्यूटी पर नियुक्ति पाने के लिए ये अधिकारी वहाँ के हाज़िरी मास्टर को ‘विशेष’ इनाम (रिश्वत) देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
ये भी पढ़े: मुंबई में 82 साल के बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर दी धमकी
जेल से कोर्ट ले जाते समय हुई घटना
कैदियों और उनके रिश्तेदारों द्वारा यह विशिष्ट इनाम इसलिए दिया जाता है ताकि उन्हें न्यायालय से निकलते समय रिश्तेदारों से मिलने दिया जाए। घर का टिफिन और अन्य वस्तुएं लेने दी जाए। न्यायालयीन प्रक्रिया जल्दी समाप्त होने पर भी शाम को देर से जेल में पेश किया जाए। बाहर होटल में भोजन करने दिया जाए। चर्चा है कि यही रिश्वत संबंधित ड्यूटी पर नियुक्ति करवाने के लिए हाज़िरी मास्टर सहित संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है। इस घटना के बाद इस तरह की अनैतिक प्रथाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
Marijuana found in prisoners slipper in nashik jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














