मालेगांव में पेट्रोल पंप के पास युवक की हत्या, पुराने विवाद में लोहे के पाइप से हमला; हिरासत में 4 आरोपी

Malegaon Youth Murder: मालेगांव में पुराने विवाद में 24 वर्षीय युवक पर लोहे के पाइप से हमला किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। CCTV के आधार पर 4 आरोपी हिरासत में हैं।
malegaon petrol pump youth murder old dispute 4 accused detained
मालेगांव हत्या मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malegaon Crime News: पवारवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश के चलते 24 वर्षीय युवक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया गया। शनिवार 15 अगस्त शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुए इस हमले में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद जुबेर मोहम्मद अमीन अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुबेर शनिवार शाम करीब 5:25 बजे नायरा पेट्रोल पंप के पास मौजूद था, तभी संदिग्ध आरोपियों ने उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा दी गई प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमला पुराने विवाद के कारण किया गया था।

malegaon petrol pump youth murder old dispute 4 accused detained
Jalna Murder Mystery: 10 महीने बाद सुलझी ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी; DNA रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वारदात सीसीटीवी में कैद

इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार मोहम्मद उबेद मोहम्मद अमीन की शिकायत पर पवारवाड़ी पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में कुल सात संदिग्ध शामिल हैं, जिनमें से पुलिस ने चार आरोपियों-उमर शाह (गुलशनाबाद), असलम शाह (रमजानपुरा), रिजवान हसन शाह (सलामताबाद) और वाहिद काल्या-को हिरासत में ले लिया है।

चार आरोपी हिरासत में

अन्य तीन संदिग्ध आरोपी-हसन शाह, इमरान शाह और इरफान शाह-फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक किरण पाटिल ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com