मालेगांव मनपा के 4 प्रभागों को मिले महापुरुषों के नाम, महासभा में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Malegaon General Body Meeting: मालेगांव मनपा की महासभा में 4 प्रभागों का नाम संत गाडगे महाराज, सर सैयद अहमद खान, मौलाना मोहम्मद अली जौहर आदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
malegaon municipal corporation ward naming csr fund proposals
मालेगांव मनपा महासभा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मालेगांव मनपा के चार प्रभागों का नाम संत गाडगे महाराज, सर सैयद अहमद खान, डॉ. मुख्तार अंसारी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर रखने को मंजूरी मिली।

  • मनपा महासभा में CSR फंड का उपयोग शहर के विकास और गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

  • कुरैशी बिरादरी के पशुओं को रखने के लिए कोंडवाड़ा बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

Malegaon Municipal Corporation: मालेगांव महानगरपालिका की महासभा में शहर के 4 प्रभागों को महापुरुषों, समाजसेवकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। इसके तहत प्रभाग क्रमांक 1 को संत गाडगे महाराज, प्रभाग क्रमांक 2 को सर सैयद अहमद खान, प्रभाग क्रमांक 3 को उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी डॉ. मुख्तार अंसारी तथा प्रभाग क्रमांक 4 को मौलाना मोहम्मद अली जौहर का नाम दिया जाएगा।

महासभा में इस्लाम पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा के पार्षद उपस्थित थे, जबकि के सभी पार्षद गैरहाजिर रहे। उनकी गैरहाजिरी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं और टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। मनपा की नियमित महासभा और पिछली स्थगित महासभा की बैठक एक साथ आयोजित की गई।

कुरैशी बिरादरी के लिए कोंडवाड़ा बनाने को भी मंजूरी

महापौर नसरीन शेख की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि कुछ प्रस्ताव बैठक से पहले ही कार्यसूची से हटा दिए गए। बैठक में मालेगांव मनपा क्षेत्र में संचालित बड़ी बीफ कंपनियों, पावर सप्लाई कंपनियों तथा मनपा सहित अन्य संस्थाओं के बैंक खाते रखने वाले बैंकों से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया कि वे अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड का उपयोग शहर के विकास कार्यों के लिए करें।

AIMIM के पार्षद महासभा से रहे गैरहाजिर

इसमें गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर विशेष रूप से अधिक राशि खर्च करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा कुरैशी बिरादरी के पशुओं को रखने के लिए कोंडवाड़ा बनाने का प्रस्ताव भी महासभा में रखा गया। इस मुद्दे पर कुछ विवाद और चर्चा के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। महासभा में उपमहापौर शान-ए-हिंद, गुटनेता खालिद हाजी, मुस्तकीम डिग्निटी, मिलेश काकड़े सहित विभिन्न पार्षदों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

malegaon municipal corporation ward naming csr fund proposals
गोकुल दूध संघ के अध्यादेश के खिलाफ यवतमाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ. मुख्तार अंसारी के नाम पर मुस्तकीम डिग्निटी का जवाब

प्रभाग क्रमांक 3 को डॉ. मुख्तार अंसारी का नाम दिए जाने और AIMIM पार्षदों की गैरहाजिरी पर सेक्युलर फ्रंट के नेता मुस्तकीम डिग्निटी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एमआईएम के पार्षदों की गैरहाजिरी की वजह शायद उन्हें शादी का व्हिप जारी किया गया होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभाग को डॉ. मुख्तार अंसारी का नाम उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में दिया गया है।

उन्होंने कहा, हमने सेक्युलर फ्रंट के नेता आसिफ शेख के मार्गदर्शन में उस समय के स्वतंत्रता सेनानी डॉ. मुख्तार अंसारी का नाम दिया है, न कि आज के मुख्तार अंसारी का। आज के विवादित और बाहुबली कहे जाने वाले व्यक्ति के पोते की बात यहां नहीं हो रही है। इसलिए मुद्दे को समझने की जरूरत है।

malegaon municipal corporation ward naming csr fund proposals
Railway Cash Seizure: नासिक रोड स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन, अमृत भारत एक्सप्रेस से 1.48 करोड़ जब्त

शादी के दिन जानबूझकर महासभा रखने का आरोप

वहीं एमआईएम पार्षद डॉ. खालिद परवेज ने महासभा की तारीख को लेकर सत्ता पक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर ऐसे समय में महासभा आयोजित की गई, जब एमआईएम गुटनेता अब्दुल मलिक के बेटे की शादी का कार्यक्रम था। डॉ. खालिद परवेज ने कहा कि सत्ता पक्ष उनके पार्षदों की गैरहाजिरी का मुद्दा बना रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि सत्ता पक्ष उनके सवालों का सामना नहीं करना चाहता।

उन्होंने महासभा के आयोजन के समय को लेकर आपत्ति जताई। महासभा में महापुरुषों के नाम पर प्रभागों के नामकरण, सीएसआर फंड के उपयोग और शहर की विभिन्न जरूरतों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के साथ ही एमआईएम पार्षदों की गैरहाजिरी ने शहर के राजनीतिक माहौल में नई चर्चा छेड़ दी है।