Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बावनकुले ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- महायुति मिलकर लड़ेगी स्थानीय चुनाव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने साफ किया है कि पार्टी स्थानीय स्वशासन चुनाव महायुति गठबंधन के रूप में लड़ेगी लेकिन स्थानीय स्थिति पर विचार करने के बाद कुछ निर्णय लिए जाएंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 16, 2025 | 03:34 PM

चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट किया है कि पार्टी स्थानीय स्वशासन चुनाव महायुति गठबंधन के रूप में लड़ेगी लेकिन स्थानीय स्थिति पर विचार करने के बाद कुछ निर्णय लिए जाएंगे। इस बयान से अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा इन चुनावों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से अकेले लड़ने की रणनीति को बढ़ावा दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है, अभी और बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही जिन नेताओं को भाजपा के साथ काम करना है, वे भी शामिल होंगे। पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया जारी है। बड़े पैमाने पर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

1.5 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य

उन्होंने आगे कहा, ‘राज्य में अब तक भाजपा के 1 करोड़ 12 लाख प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। 28 फरवरी तक 1.5 करोड़ सदस्यों का लक्ष्य है, और यह पार्टी पूरी तरह से डिजिटल रिकॉर्ड रखने वाली होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने संतोष देशमुख हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए इसे गंभीर घटना बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले के जरिए भाजपा के बारे में गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे राज्य का विकास भी बाधित हो रहा है। चंद्रशेखर बावनकुले ने नेताओं के बीच एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इरादों में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि एकता और विकास को बढ़ावा देने के लिए धस और मुंडे के बीच एक बैठक हुई थी।

रेत माफियाओं पर लगेगी रोक

संतोष देशमुख हत्याकांड में मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को आखिरी बार पुणे में देखा गया था, जहां 17 दिसंबर को उसके छिपने से पहले उसका मोबाइल फोन सक्रिय था। जांच जारी है और सरकार ने आश्वासन दिया है कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती, वह चैन से नहीं बैठेगी। राज्य के लिए एक अच्छी रेत नीति आ रही है। हमारी अंतिम बैठक अगले सप्ताह होगी, जहां इस नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। आम लोगों को सस्ते दाम पर रेत मिलेगी। बावनकुले ने कहा, इससे रेत माफियाओं पर रोक लगेगी।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

धस ने नहीं किया कोई समझौता

भाजपा के विधायक सुरेश धस और राकांपा के मंत्री धनंजय मुंडे के बीच कोई गुप्त चर्चा नहीं हुई। दोनों नेताओं के बीच केवल मतभेदों पर चर्चा हुई। सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए, इस पर हम दृढ़ हैं। बावनकुले ने कहा कि दोनों के बीच मतभेद हैं, मनभेद नहीं। मेरे सामने धस ने कोई समझौता नहीं किया, यह मीटिंग होने के बाद 27-28 दिन हो गए हैं। दोनों की चर्चा मेरे सामने हुई। इसमें देशमुख के हत्यारों को फांसी होनी चाहिए, यह दोनों का मत है। दोनों में मनभेद नहीं हैं, मतभेद हैं। एक-दूसरे से मिलने की महाराष्ट्र की संस्कृती है। मेरे सामने दोनों के बीच कोई मझौता नहीं हुआ, यह किसी साजिश का हिस्सा नहीं है।

Mahayuti will fight local body elections together chandrashekhar bawankule informed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2025 | 03:34 PM

Topics:  

  • Chandrashekhar Bawankule
  • Dhananjay Munde
  • Mahayuti
  • Suresh Dhas

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला व पश्चिम विदर्भ में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, रणधीर सावरकर ने मुख्यमंत्री से की राहत की मांग

2

अंबाझरी पार्क अब मनपा के अधिकार क्षेत्र में, पालक मंत्री का निर्देश, MTDC से छिन लिया कार्यभार

3

शालार्थ आईडी घोटाला: आरोपी संचालकों की संपत्ति होगी जब्त, मंत्री बावनकुले ने हुए सख्त

4

धनंजय मुंडे के खिलाफ लोकायुक्त की पड़ताल, अंजलि दमानिया ने लगाए गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.