महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ का संकट, 24 घंटे में 5 की मौत, 8 घायल
Nashik Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ संकट गहराया। नाशिक और मराठवाड़ा में 5 की मौत, 8 घायल। गोदावरी उफान पर, फसलों को भारी नुकसान, सीएम ने दिए निर्देश।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नासिक में भारी बारिश
Nashik News: महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ संकट को और गहरा कर दिया है। रविवार को मराठवाड़ा के बाद नाशिक जिले को भी अतिवृष्टि का सामना करना पड़ा। राज्य आपत्ती प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 72 पशुओं के मरने की भी जानकारी सामने आई है। सोलापुर में सीना नदी ने चेतावनी स्तर छू लिया है, जबकि भीमा नदी टाकली में चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। नांदेड जिले में गोदावरी नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य में एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 6 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई में 2 टीमें कार्यरत हैं। नाशिक जिले में मूसलधार बारिश से गोदावरी, दारणा और अन्य उपनदियां उफान पर हैं। एक साथ कई बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी में इस सीजन की सबसे बड़ी बाढ़ आई।
नाशिक जिले का हाल
नाशिक के गोदाघाट पर दुतोंड्या मारुति मूर्ति डूब गई, वहीं रामसेतु पुल भी पहली बार पानी में समा गया। जिले में बाढ़ और बारिश से 3 लोगों की मौत हुई, 32 पशु मारे गए और 147 घर ढह गए। किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
मराठवाड़ा की स्थिति
रविवार को मराठवाड़ा में भी बारिश का कहर जारी रहा। विभाग में 189 राजस्व मंडल अतिवृष्टि की चपेट में आए। जायकवाड़ी बांध के आपातकालीन द्वार खोलने से नदी किनारे के गांव और खेतों को खतरा पैदा हो गया। गोदावरी किनारे के लगभग 50 गांवों का संपर्क टूट गया और करीब 20 लाख हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Belapur Industrial Zone MIDC में ट्रक टर्मिनल की तैयारी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
अशोक खरात के बाद नासिक में एक और ढोंगी का पर्दाफाश; ‘महेशगिरी’ पर भूत-प्रेत के नाम पर यौन शोषण का आरोप
Nerul Flamingo Lake पर प्रदूषण का खतरा, जांच में जहरीले पानी का खुलासा
Panvel Pod Taxi Project को मिली रफ्तार, ट्रैफिक और प्रदूषण से राहत की उम्मीद
यह भी पढ़ें- ‘I Love Muhammad’ की रंगोली को लेकर अहिल्यानगर में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 30 लोग हिरासत में
मुख्यमंत्री का निर्देश
परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी यंत्रणाएं सही ढंग से काम कर रही हैं या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को प्रत्यक्ष स्थल का दौरा करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जगह तत्काल पंचनामे किए जाएं और नियम-कायदों का हवाला देकर नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न दी जाए।
