बड़े पर्दे पर बेनकाब होंगे भोंदूबाबा अशोक खरात के काले कारनामे, महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर रिलीज
Maharashtra Epstein Files Movie: नासिक के भोंदू बाबा कैप्टन अशोक खरात के सनसनीखेज यौन शोषण और धोखाधड़ी मामले पर आधारित मराठी फिल्म 'महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का पोस्टर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Epstein Files Poster Release: समाज में घटने वाली घटनाओं के असर अक्सर बड़े पर्दे पर दिखाई देती हैं। फिल्मों के माध्यम से कुछ ऐसे पहलू भी सामने आते हैं जिन पर पहले कभी रोशनी नहीं डाली गई थी। पिछले कुछ सालों में, समाज में घटी अलग-अलग घटनाओं और मामलों पर आधारित कई यथार्थवादी फिल्में बनाई गई हैं। ये फिल्में जो समाज को कड़वी सच्चाइयों से रूबरू कराती हैं। हाल ही में एक मराठी फिल्म ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ ऐसे ही एक सनसनीखेज मामले को उजागर करने के लिए तैयार है, जिसने पूरे महाराष्ट्र राज्य में हलचल मचा दिया था।
फिल्म महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स की घोषणा इसके मोशन पोस्टर के रिलीज के साथ की गई। मोशन पोस्टर में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को पूरे महाराष्ट्र में रिलीज होगी। यह फिल्म पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मचा देने वाले नासिक के भोंदू बाबा कैप्टन अशोक खरात पर आधारित है।
महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स का मोशन पोस्टर जारी
आने वाली मराठी फिल्म ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ की घोषणा सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर जारी करके की गई है। जैन फिल्म प्रोडक्शन और मातोश्री एंटरटेनमेंट वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म के बनाने की जिम्मेदारी देवेंद्र भाट, सूर्यकांत भुंडे और प्रशांत कदमपुरे ने संभाली है। एक यथार्थवादी कहानी पर आधारित इस फिल्म के जरिए निर्देशक स्वरूप बी. सावंत ने एक साहसी और चुनौतीपूर्ण कदम उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
मई की धूप या जलती भट्टी? 25 मौतें तो सिर्फ आंकड़ा हैं, नागपुर में धूप की हर किरण बेघरों के लिए मौत का फरमान
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
मुंबई में सीएनजी दाम 84 पर स्थिर, फिर भी बढ़ी ऑटो-टैक्सी किराया वृद्धि की मांग, यूनियनों ने सौंपा प्रस्ताव
दिसतं तसं नसतं म्हणून जग फसतं. ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाईल्स’
आता सगळं उघड होणार 2 ऑक्टोबर 2026
पासून चित्रपटगृहात! Jain Film Production and Matoshri Entertainment World Presents Maharashtra Epstein Files
Revealing on
2nd October 2026#MEFmovie#MaharashtraEpsteinFiles pic.twitter.com/cCNNtSV633 — मराठी सिनेयुग (@MarathiCineyug) May 27, 2026
“अब, सब कुछ बेनकाब हो जाएगा…!” यह टैगलाइन ही यह बताने के लिए काफी है कि यह फिल्म कई लोगों के असली चेहरों से पर्दा उठाने वाली है। हालांकि, यह फिल्म ठीक किन रहस्यों को उजागर करेगी, यह तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। एक बार जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आ जाएगी, तो कई लोगों द्वारा ओढ़े गए ‘सभ्यता के मुखौटे’ अपने आप ही उतर जाएंगे।
महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स के मोशन पोस्टर में क्या है?
महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स फिल्म नासिक के कैप्टन भोंदू बाबा अशोक खरात की कहानी बताती है। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में एक व्यक्ति दिखाई देता है जो दर्शकों की ओर पीठ करके खड़ा है। उसकी पीठ के पीछे, हाथों में 500-रुपये के नोटों के बंडल हैं। उस व्यक्ति ने कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहना हुआ है जो एक ‘सभ्य और प्रतिष्ठित’ व्यक्ति की पहचान मानी जाती है। उसके चारों ओर ‘पीली चेतावनी टेप’ लगी हुई है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पुलिस किसी क्राइम सीन को घेरने के लिए करती है। उसके सामने वाली दीवार पर लगी कई तस्वीरों में चेहरे की जगह एक ‘प्रश्न चिह्न’ बना हुआ है; एक पर ‘नासिक’ लिखा है, जबकि दूसरे पर ‘भोंदू बाबा’ लिखा है। उसके सामने रखी मेज पर, बाईं ओर तांबे का एक जग और बर्तन रखा है, जबकि दाईं ओर किताबें, चाय का एक गिलास और ‘एलिश हनी’ का एक जार रखा है।
यह भी पढ़ें:- जेल से छूटते ही नोटों की माला पहन नाचते दिखे पुणे पोर्शे कांड के आरोपी, जश्न का Video देख भड़के लोग
अशोक खरात पर क्या आरोप है?
महाराष्ट्र के नासिक के तथाकथित ज्योतिषी और खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात पर मुख्य रूप से महिलाओं का यौन शोषण, वित्तीय धोखाधड़ी और अंधविश्वास फैलाने के गंभीर आरोप हैं। यह मामला कुछ महिलाओं के साथ अशोक खरात के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था। जिसके बाद नासिक पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया था।
अशोक खरात मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में भी भूचाल ला दिया था। खरात का संपर्क कई राजनेताओं के साथ भी था। कई लोग उसे गुरू मानते थे। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर का भी इसमें नाम सामने आया था। जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा नेता पड़ा था।
