-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Maharashtra Earthquake Nasik Surgana Palghar Dahanu Tremors
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
- Written By: अनिल सिंह
Maharashtra Earthquake 2026: नासिक के सुरगाना में लगातार 4 और पालघर के दहानू में भूकंप के झटके। रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.1 दर्ज की गई तीव्रता।

महाराष्ट्र के नासिक और पालघर में भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Nasik Palghar Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के उत्तरी और तटीय इलाकों में शनिवार (25 जुलाई) की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नासिक और पालघर जिलों में एक के बाद एक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक हुई इस भूगर्भीय हलचल के कारण बोरगांव और कासा इलाकों में दहशत में आए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
राहत की बात यह रही कि झटकों की तीव्रता कम होने के कारण अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
नासिक के सुरगाना में लगातार 4 झटके; 3.6 मापी गई तीव्रता
नासिक जिले के सुरगाणा तालुका स्थित बोरगांव और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह 9:55 बजे से भूकंप के लगातार चार हल्के झटके दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 3.6 मापी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
पुणे में CNG संकट गहराया, गैस प्रेशर कम होने से पंपों पर लंबी कतारें; आंदोलन की चेतावनी
दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
Amravati News: अमरावती में शराब लदे ट्रक से चोरी, पुलिस पहुंचते ही पेटियां छोड़कर भागे लोग
भूकंप का केंद्र नासिक शहर से लगभग 44 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में जमीन के भीतर स्थित था। एक के बाद एक लगातार झटके महसूस होते ही बोरगांव और सुरगाना के स्थानीय निवासी घबराकर खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े।
ये भी पढ़ें- NEET मुद्दे पर मुंबई में एकजुट हुआ विपक्ष! तिरंगा मोर्चा के लिए ठाकरे बंधुओं को मिला पवार और कांग्रेस का साथ
पालघर के दहानू में 3.1 तीव्रता की भूगर्भीय हलचल
नासिक में भूकंप के कुछ ही देर बाद पालघर जिले के दहानू तालुका अंतर्गत धुंदलवाड़ी और कासा इलाके में सुबह लगभग 10:57 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई।
सीस्मोलॉजी सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, पालघर में आए इस भूकंप का केंद्र मुंबई से लगभग 93 किलोमीटर उत्तर में तथा जमीन से करीब 9 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पालघर का यह क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों से लगातार हल्के भूगर्भीय झटकों के लिए संवेदनशील रहा है।
प्रशासन सतर्क, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
भूकंप की घटनाओं के बाद नासिक और पालघर दोनों जिलों के आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। प्राथमिक समीक्षा के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की सख्त अपील की है।
Maharashtra earthquake nasik surgana palghar dahanu tremors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
Jul 25, 2026 | 03:06 PMNEET Protest पर योगेंद्र उपाध्याय का हमला, बोले- यह अब छात्रों का नहीं, राष्ट्रविरोधी ताकतों का आंदोलन
Jul 25, 2026 | 03:02 PMआधी रात 20 IAS अफसरों के तबादले; अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनने के 24 घंटे बाद हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
Jul 25, 2026 | 02:53 PMThe India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता
Jul 25, 2026 | 02:44 PMYavatmal News: वणी नगर परिषद की बैठक एक घंटे तक नहीं हुई शुरू, पार्षदों ने जताया विरोध
Jul 25, 2026 | 02:43 PMIncome Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
Jul 25, 2026 | 02:39 PMपुणे में CNG संकट गहराया, गैस प्रेशर कम होने से पंपों पर लंबी कतारें; आंदोलन की चेतावनी
Jul 25, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM












