दावोस से नाशिक पर होगी पैसों की बरसात, महाराष्ट्र को मिलेगा 50 हजार करोड़ की सौगात
Nashik News: दावोस में महाराष्ट्र ने 30 लाख करोड़ के निवेश समझौते किए, 50 हजार करोड़ नाशिक-उत्तर महाराष्ट्र में रक्षा, कृषि व इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे, जिससे लाखों रोजगार और विजन को गति मिलेगी।
- Written By: रूपम सिंह
देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य- AI Generated Photo))
Nashik Development News: दावोस में आयोजित ‘विश्व आर्थिक मंच’ के सम्मेलन में महाराष्ट्र ने निवेश के मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। राज्य सरकार ने कुल 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा, यानी 50 हजार करोड़ रुपये, अकेले नाशिक सहित उत्तर महाराष्ट्र के विकास पर खर्च होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार, 22 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, नाशिक और उत्तर महाराष्ट्र के लिए हुए करारों में रक्षा क्षेत्र की कंपनियां प्रमुखता से शामिल हैं।
8 साल में पूरा होगा ‘विजन 2030’
इससे नाशिक के महत्वाकांक्षी ‘डिफेंस कॉरिडोर’ परियोजना को नई रफ्तार मिलेगी। रक्षा विनिर्माण के अलावा कृषि, तकनीक, सेवा क्षेत्र और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं में भी भारी निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निवेशकों को 3 से 7 वर्ष का समय दिया गया है। यह प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी होगी। इस निवेश से नाशिक, अहिल्यानगर, जलगांव, धुलिया और नंदुरबार जिलों में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। नए उद्योगों के साथ-साथ वर्तमान में कार्यरत उद्योगों के विस्तार के लिए भी विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।
ये भी पढ़े:- गोंदिया में 10वीं-12वीं परीक्षा की तैयारी पूरी, 38,564 विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
सम्बंधित ख़बरें
शहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
नाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
‘विधायकी के लिए पार्टी बेचने वाला नालायक नहीं हूं’, शिवसेना में विलय की खबरों पर बच्चू कडू का करारा जवाब
उत्तर महाराष्ट्र के लिए निवेश का रोडमैप
- क्षेत्र: नाशिक एवं उत्तर महाराष्ट्र
- निवेश राशि: लगभग 50,000 करोड़ रुपये
- प्रमुख कंपनियां/क्षेत्र: ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, महाराष्ट्र जनरल पॉलीफिल्म्स
- निवेशक देश: 18 (अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, यूएई आदि)
- विदेशी निवेश (FDI): 83%
विदेशी निवेशकों का भरोसा
- दावोस में हुए कुल निवेश का 83 प्रतिशत हिस्सा सीधे विदेशी निवेशकों (FDI) की ओर से आया है।
- जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर जैसे देशों की रुचि महाराष्ट्र के विनिर्माण क्षेत्र में सबसे अधिक रही है।
- मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास जताया कि यह निवेश महाराष्ट्र को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा।
