लासलगाव में नायलॉन मांझे से किसान घायल, कोर्ट की पाबंदी के बावजूद मांझे का इस्तेमाल जारी

Nylon Manja: नासिक के लासलगाव में प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे प्रशासन की कार्रवाई और कोर्ट की पाबंदी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Lasalgaon farmer injure
Nylon Manja:नाशिक के लासलगाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Lasalgaon Farmer Injured: तिबंधित नायलॉन मांझे का उपयोग एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। लासलगाव के पास निफाड तहसील के कोटमगांव निवासी 54 वर्षीय किसान अंबादास दादासाहेब काले नायलॉन मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनके गले पर 12 टांके लगाने पड़े हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबादास काले खेती के उपकरण खरीदने के लिए लासलगाव आए थे। लासलगाव रेलवे स्टेशन से गांव की ओर जाते समय एसटी बस डिपो के पास सड़क पर लटका हुआ नायलॉन मांझा अचानक उनके गले में फंस गया, जिससे उनके गले पर गहरा घाव हो गया।

स्थिति स्थिर, इलाज जारी

कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. योगेश चांडक ने बताया कि नायलॉन मांझा गले में इतनी गहराई तक धंस गया था कि अन्ननली और श्वासनली तक गंभीर चोट पहुंची। घटना के तुरंत बाद अंबादास काले को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके गले की सर्जरी कर 12 टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल

इस घटना ने लासलगाव शहर में प्रतिबंधित नायलॉन मांझे के धड़ल्ले से हो रहे उपयोग की गंभीर सच्चाई उजागर कर दी है। उच्च न्यायालय द्वारा नायलॉन मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना लासलगाव ग्राम पंचायत और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है। पीड़ित किसान अंबादास काले के परिवार ने नायलॉन मांझा बेचने और उपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com