इंद्रदेवानंद पर रवींद्र पुरी का बड़ा हमला, बोले- महामंडलेश्वर बनने के बाद भी नहीं निभाया संन्यास धर्म

Indra Deva Anand Controversy: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने इंद्रदेवानंद सरस्वती के महामंडलेश्वर पद से निष्कासन के बाद उन पर संन्यास धर्म परंपराओं का पालन नहीं करने के आरोप लगाए।
indra deva anand ravindra puri mahamandaleshwar controversy ashram investigation
इंद्रदेवानंद-रवींद्र पुरी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने इंद्रदेवानंद पर संन्यास धर्म की परंपराओं और नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

  • निरंजनी अखाड़े से निष्कासन के बाद इंद्रदेवानंद की धार्मिक गतिविधियों और आचरण को लेकर विवाद गहरा गया है।

  • रवींद्र पुरी के अनुसार महामंडलेश्वर बनने के बाद इंद्रदेवानंद कुंभ, अखाड़े के आयोजनों और अन्य धार्मिक गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल नहीं हुए।'

Mahamandaleshwar Expulsion Controversy: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज जी ने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इंद्र देवा नंद सरस्वती के निष्कासन के बाद नवभारत से विशेष बातचीत करते हुए कहा कि हमारे सन्यास धर्म में या तो दाढ़ी मूछ बाल सभी सफाचट या सभी जटा -जूट की सनातनी सदियों से चली आ रही परंपरा रीति रिवाज है लेकिन इंद्रदेव जब से एक महिला के आरोप के बाद मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

तब से यह देखा जा रहा है कि वह केवल दाढ़ी मूछ तो क्लीन रहते हैं लेकिन सर पर बाल फैशन की तरह सजा कर रखते हैं ऐसा गलत है और यह कहा जा सकता है कि इंद्र देवानंद सन्यास धर्म अपनाकर महामंडलेश्वर तो भले बन गए लेकिन उन्होंने संन्यास धर्म के एक भी नियम कानून का पालन नहीं किया।

महामंडलेश्वर बनने के बाद अखाड़े से बनाई दूरी

निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंद्रदेव जब से महामंडलेश्वर बने उसके बाद से वह ना तो किसी कुंभ में आकर अपनी छावनी लगाएं और नहीं अखाड़े के संपर्क में थे या अखाड़े के पत्ताभिषेक और अन्य आयोजनों में शामिल होने के लिए आए और यही कारण था कि उन पर अखाड़े के जिम्मेदार पदाधिकारी की नजर नहीं पड़ी कि वह क्या कर रहे हैं? अगर वह अखाड़े के संपर्क में सतत निरंतर रहे होते तो शायद आज उनकी यह दुर्दशा ना होती क्योंकि अखाड़े उनको संन्यास धर्म सिखा देते।

indra deva anand ravindra puri mahamandaleshwar controversy ashram investigation
नासिक में दिवाली पर आग की 28 घटनाएं, दमकल विभाग की रातभर दौड़भाग; आंकड़ा 40 पार होने की आशंका

इंद्रदेव के इंद्रलोक में इंद्रजाल झूठ का पिटारा

अपने भक्तों के बीच नदी विशेषज्ञ नेचुरोपैथी विशेषज्ञ आयुर्वेद विशेषज्ञ बात कर आयुर्वेद की दवा देने वाले इंद्रदेवा नंद का आश्रम कब इंद्रलोक बन गया यह तो किसी को पता नहीं लेकिन अब जिस तरह से एक एक तथ्य निकाल कर सामने आ रहे हैं उसको देखने के बाद यह बेहिचक कहा जा सकता है कि इंद्रदेव के इंद्रलोक में इंद्रजाल झूठ और भ्रम का पिटारा था ना कभी सन्यास दीक्षा ना गुरु दीक्षा लेकिन महामंडलेश्वर बनने के बाद भी सन्यास धर्म के पालन या नियम कानून से दूर अपने प्रवचनों में कभी मेरा लिंग ही शिवलिंग तो कभी मां सीता को लेकर अभद्र टिप्पणियां करने वाले इंद्रदेव के ऊपर अब संकट के बदल मडरा आ रहे हैं और देखना है कि आगे चलकर क्या होता है?

indra deva anand ravindra puri mahamandaleshwar controversy ashram investigation
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा को रिलीज किया

क्या पीड़िता के लिए योगी का बुलडोजर बनेगा सहारा

फिलहाल वृंदावन पुलिस कोतवाली ने जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को बयान के लिए बुलाया गया है इस दौरान जी वृंदावन के आश्रम में महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है उसे आश्रम की भी कुंडली खगालनी पुलिस ने शुरू कर दी है और पुलिस के जांच में ऐसे तथ्य निकाल कर आ रहे हैं कि आश्रम अवैध ढंग से कब्जे की जमीन पर बना हुआ है ऐसे में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि क्या अब उत्तर प्रदेश के भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चर्चित बुलडोजर इस अवैध आश्रम पर चलेगा और यह बुलडोजर पीड़ित महिला का सहारा बनेगा?