ठाकरे गुट पर सियासी वार, मनपा चुनाव से पहले गरमाया माहौल; विकास के नाम पर विपक्ष के पास कुछ नहीं: गि

Girish Mahajan Speech: मनपा चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।
Political attacks on the Thackeray faction heat up ahead of municipal elections; Opposition has nothing to offer in the name of development: Congress
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

BJP Municipal Election: भाजपा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी मनपा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए महाजन ने कहा कि वर्तमान में देश और राज्य की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमारे हैं और गली से लेकर दिल्ली तक हमारी ही सरकार है। ठाकरे गुट की कार्यशैली पर उठाए सवाल : विपक्ष के चुनाव चिन्हों पर तंज कसते हुए गिरीश महाजन ने कहा कि 'उबाठा' (उद्धव गुट) का अब पूरी तरह 'फुफाटा' (धुआं) हो चुका है।

उनकी मशाल में अब तेल नहीं बचा है, जिसके कारण वह बुझ गई है। महाजन ने सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उद्धव ठाकरे कभी मंत्रालय नहीं गए और कोरोना काल में भी घर से बाहर नहीं निकले।

जो व्यक्ति ढाई साल घर से बाहर नहीं निकला, वह प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कैसे हो सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे बंधु केवल 'मराठी कार्ड' खेलकर मुंबई के टूटने का डर दिखा रहे हैं, जबकि उनके पास बताने के लिए अपना एक भी विकास कार्य नहीं है।

मोदी सरकार की प्रशंसा

  • मंत्री महाजन ने महाविकास अघाड़ी के कार्यकाल को घोटालों का दौर बताया उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव सरकार के दौरान विकास के पहिये थमे रहे और 'खिचड़ी घोटाला' जैसे भ्रष्टाचार हुए।
  • इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत एक महाशक्ति बनने की राह पर है, महाजन ने कहा कि पहले चीन जैसे देश हमें आंखें दिखाते थे, लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है और दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है।
  • महाजन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि भाजपा ने जितनी भी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उन सभी पर जीत सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com