कोयता गैंग के बाद फिर एक गिरोह ने मचाया आतंक, नासिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए निकाला जुलूस
नाशिक में कोयता गैंग के बाद एक और गिरोह का सार्वजनिक जुलूस, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर शहर में सख्त कार्रवाई कर दहशत फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कोयता गैंग के बाद फिर एक गिरोह ने मचाया आतंक, नासिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए निकाला जुलूस
Nashik News: देवलाली कैंप में हाल ही में ‘कोयता गैंग’ के अपराधियों का जुलूस निकालने की घटना के बाद, पुलिस ने एक बार फिर शहर में दहशत फैलाने वाले एक गिरोह का सार्वजनिक जुलूस निकाला है। यह कार्रवाई शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 30 सितंबर को रात करीब साढ़े 10 बजे एक घटना घटी थी। लैमरोड स्थित शनि मंदिर के पास कुछ युवकों ने तेज धार वाले हथियार लहराकर सड़क पर आने-जाने वाले 4 पहिया और 2 पहिया वाहन चालकों तथा नागरिकों को रोका, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
इस मामले में पुलिस ने सनी उर्फ प्रेम कदम, रमीस कुरेशी, सुजल सोनवणे, पवन उमप, फैजान खान, कुणाल यादव, आयुष कालोखे, आदित्य गंबाडे और वसीम शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया। इन सभी पर सार्वजनिक स्थान पर अराजकता और भय फैलाने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार सुबह शहर से उनका जुलूस निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
यह भी पढ़ें- मीरा-भाईंदर में एंटी-नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, 1 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त
इस दौरान, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास देशमुख के साथ पुलिस और होमगार्ड का एक बड़ा दस्ता मौजूद था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह कार्रवाई अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों को एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई है।
