Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनपा चुनाव से पहले शुरू हुई नगरसेवकों की अदला-बदली, राकांपा को छोड़ शिवसेना में हुए शामिल  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्य में बीएमसी चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए कई नगरसेवकों ने अपना रास्ता बदल लिया है और दूसरी पार्टी के साथ अपना नाता जोड़ लिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 30, 2025 | 07:13 AM

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: मनपा चुनाव आनेवाले है, ऐसे में सभी नगरसेवकों ने अपनी जीत के लिए अपनी मनपसंद पार्टी ढूंढ ली है। आगामी महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में नासिक शहर में दल बदलाव का दौर शुरू हो गया हैं। पूर्व नगरसेविका इंदूबाई नागरे, समीना मेमन और विक्रम नागरे ने शिवसेना शिंदे गुट में प्रवेश किया हैं।

खासतौर पर विधानसभा चुनाव से पूर्व इंदूबाई नागरे ने पुत्र विक्रम नागरें सहित भाजपा को जय श्रीराम करते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में प्रवेश किया था। इसके बाद नागरे के खिलाफ कि गई तड़ीपारी कि कारवाई चर्चा का विषय बन गई थी।

शिंदे गुट में हुए शामिल

लेकिन अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद उन्होंने 2 महिनों में आपना शिवबंधन निकालकर उतार दिया हैं और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और युवा नेता सांसद श्रीकांत शिंदे कि प्रमुख उपस्थिती में ठाणे में प्रवेश किया। इस दौरान शिवसेना ठाकरे गुट कि इंदूबाई नागरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गट की महिला प्रदेश सचिव समीना मेमन सहित 3 पूर्व नगरसेवक, ठाकरे गुट में शामिल हो गए हैं।

आपको बताते चले कि इंदूबाई नागरे सातपूर से निर्विरोध चुनकर आनेवाली नगरसेविका हैं। राष्ट्रवादी की समीना मेमन लगातार 3 बार नगरसेवक रही चुकी हैं, जो अखिल भारतीय मेमन जमात की राष्ट्रीय सचिव हैं। विक्रम नागरे ने भाजपा कामगार आघाडी के प्रदेश सरचिटणीस के रूप में काम किया हैं। इस दौरान शिवसेना के सचिव भाऊसाहेब चौधरी, उपनेता विजय करंजकर, सहसंपर्क प्रमुख राजू लवटे, महानगर प्रमुख प्रवीण तिदमे, हर्षदा गायकर, योगेश म्हस्के उपस्थित थें।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हेमलता पाटील की भी दलबदल की चर्चा

इस बीच, कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला करने वाली पूर्व नगरसेविका और प्रदेश पदाधिकारी डॉ. हेमलता पाटील ने भी शिवसेना में शामिल होने की खबर सोमवार शाम को शहर में फैल गई थी। लेकिन डॉ. हेमलता पाटील ने कहा कि वो अभी तक किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं।

Exchange of corporators started before bmc elections left ncp and joined shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 07:13 AM

Topics:  

  • NCP
  • Shiv Sena

सम्बंधित ख़बरें

1

RSS स्मारक से दूरी या दबाव की राजनीति? अजित पवार ने महायुति में खींची लकीर! NCP के इरादे साफ

2

लाडकी बहिण योजना में घोटाला! अब महाराष्ट्र सरकार वसूलेगी पैसा, मंत्री अदिति तटकरे ने चेताया

3

NCP नेता गीता हिंगे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पति गंभीर, गड़चिरोली में पसरा मातम

4

Vasai: बीजेपी के बाद शिंदे गुट की तोड़फोड़ राजनीति? BVA नेता हुए शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.