Ashok Kharat Money Laundering Case: 50 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ढोंगी तांत्रिक पर ED की बड़ी कार्रवाई
Ashok Kharat Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अशोक खरात की कस्टडी मांगी है। जांच में 50 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन और बेनामी खातों का खुलासा हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Ashok Kharat Money Laundering Case ED Custody: ईडी ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात से पूछताछ करने के लिए पीएमएलए अदालत में अर्जी दाखिल कर उसकी कस्टडी मांगी है।
खरात कई महिलाओं के यौन शोषण के अलावा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों को लेकर फिलहाल जेल की हवा खा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक खरात ने अवैध तरीके से पैसों की भी उगाही की है। ऐसे में अब ईडी अपनी कस्टडी में लेकर खरात से पूछताछ करना चाहती है।
रूपाली की बहन को समन
ईडी ने खरात केस में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा को भी समन भेजा है। उन्हें अगले हफ्ते पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
आरोप है कि खरात ने चाकणकर की बहन-भतीजे के साथ मिल कर करोड़ों का बेनामी-लेनदेन किया है। जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं कि खरात, प्रतिभा के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहा था ताकि किसी को उस पर शक न हो। जांच एजेंसी इस केस से जुड़े फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और नेटवर्क की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra HSC 12th Result 2026: 89.79% स्टू़डेंट्स हुए पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी
50 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन
ऐसे आरोप है कि खरात के गोरखधंधे में प्रतिभा उसकी पार्टनर थी, अशोक खरात ने अलग-अलग लोगों के अकाउंट से 50 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया था, जिसमें प्रतिभा के नाम का एक अकाउंट भी शामिल है।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि नॉमिनी के तौर पर करीब 100 से ज्यादा अकाउंट्स में खरात का नाम दर्ज है। वह कई लोगों के आधार और पैन कार्ड लेकर खुद ही करोड़ों के ट्रांजेक्शन करता था। उसके पास कई लोगों के अकाउंट नंबर भी थे। पुलिस को शक है कि इसकी मदद से खरात ने कई फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम दिया है।
